समुद्र के गर्त में: रूसी मछुआरे को मिली अजीबोगरीब मछली, सोशल मीडिया पर ये नाम मिला

author-image
एडिट
New Update
समुद्र के गर्त में: रूसी मछुआरे को मिली अजीबोगरीब मछली, सोशल मीडिया पर ये नाम मिला

समुद्री दुनिया में कई रहस्य्मयी (Mysterious Aquatic Life) चीजें मौजूद हैं। एक मछली की तस्वीर इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। रूस के एक मछुआरे ने एक ऐसी अजीबो-ग़रीब मछली की खोज की है। ये समुद्री जीव फ़ास्टफ़ूड चीज बर्गर की तरह दिखता है, सोशल मीडिया पर इसे लोगों ने 'दांतों वाला चीज़बर्गर' नाम दिया है।

समुद्र में मिला चीजबर्गर जैसी जीव

बता दें कि ये जीव रूस के रहने वाले 39 साल के रोमन फ़ेदोर्त्सोव ने पकड़ा है। रोमन मछली पकड़ने के शौकीन हैं और कभी-कभी वह पानी की सतह से 3000 फीट नीचे तक मछलियां पकड़ते हैं। अपने इसी शौक में उनका सामना इस बेहद विचित्र समुद्री जीव से हुआ। मछली की तस्वीर पोस्ट करते हुए रोमन ने लिखा कि आखिर ये किस तरह का सैंडविच है? 

रोमन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

बता दें कि इंस्टाग्राम पर रोमन ऐसी मछलियां पकड़कर उसकी तस्वीरें शेयर करते रहता है.।लोग भी हैरानी जताते हैं कि आखिर उसे ऐसी मछलियां मिल कैसे जाती है? कई मछलियां तो देखने में एलियन सी लगती है। वहीँ कई डरावनी होती हैं। फिलहाल लोगों को ये चीजबर्गर मछली क्यूरियस किये हुए है। अपनी तस्वीरों की वजह फ़ेदोर्त्सोव सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गए हैं। हालांकि ज्यादातर जीव जिनकी तस्वीरें वह शेयर करते हैं, उनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Fisherman Russian fish like Cheeseburger n Ocean Catches Fish