RAIPUR:ओवरटेक पर विवाद, लायसेंसी पिस्टल से जाँघ पर मारी गोली, आरोपी गिरफ़्तार

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
RAIPUR:ओवरटेक पर विवाद, लायसेंसी पिस्टल से जाँघ पर मारी गोली, आरोपी गिरफ़्तार

Raipur। ज़िले के हसदा में ओवरटेक के मसले पर विवाद कुछ ऐसा बढा कि गोली चल गई। थार जीप से परिवार सहित जा रहे उड़ीसा निवासी विक्रमादित्य सिंहदेव का बाइक से ओवरटेक कर रहे निखिल साहू से विवाद हुआ, और विवाद के दौरान विक्रमादित्य सिंहदेव ने लाइसेंसी पिस्टल से निखिल साहू की जाँघ में गोली मार दी। पुलिस ने विक्रमादित्य सिंहदेव को उसकी गाड़ी और लाइसेंसी पिस्टल समेत हिरासत में लिया है। वहीं घायल निखिल साहू को अभनपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत ख़तरे से बाहर बताई गई है।



पेशे से पत्रकार है आरोपी विक्रमादित्य

  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विक्रमादित्य सिंहदेव उड़ीसा के कालाहांडी ज़िले में नक्षत्र न्यूज़ में काम करता है।पेशे से खुद को पत्रकार बता रहे शख़्स की दलील है कि, निखिल साहू ग़लत तरीक़े से ओवरटेक किया था, रोकने टोकने पर निखिल साहू बेहद हिंसक हो गया था, उस विवाद के बीच अचानक गोली चल गई।


injured villager रायपुर घायल Raipur News chhatisgarh लायसेंसी पिस्टल ओवरटेक उड़ीसा बाइकर पत्रकार odisa based journalist Kalahandi abhanpur गिरफ़्तार fire armed biker Journlist छत्तीसगढ़