उज्जैन में शिवराज कैबिनेट की बैठक, पूर्व CM कमलनाथ का नर्मदापुरम दौरा; कांग्रेस अध्यक्ष नामांकन तक राजस्थान में यथास्थिति बरकरार

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
उज्जैन में शिवराज कैबिनेट की बैठक, पूर्व CM कमलनाथ का नर्मदापुरम दौरा; कांग्रेस अध्यक्ष नामांकन तक राजस्थान में यथास्थिति बरकरार

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।





राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कर्नाटक दौरा



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  तीन दिवसीय कर्नाटक के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू की ये पहली यात्रा है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 27 सितंबर को अपने दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एकीकृत क्रायोजेनिक इंजन निर्माण सुविधा का उद्घाटन करेंगी। इसी दिन राष्ट्रपति सेंट जोसेफ विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के आखिरी दिन यानी 28 सितंबर को वे एक-दो कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली वापस आ जाएंगी।



पीएम मोदी का जापान दौरा



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं। वे आज जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी शिंजो आबे की पत्नी अक्की आबे से शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अपने इस जापान दौरे में पीएम फुमियो किशिदा समेत अन्य नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर की शाम जापान से रवाना होंगे और उनके आधी रात के बाद दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। आपको बता दें कि 8 जुलाई को एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



राजस्थान में यथास्थिति बरकरार रहेगी



राजस्थान कांग्रेस में खड़े हुए सियासी संकट के बीच पार्टी हाईकमान ने तय किया है कि अध्यक्ष पद के चुनाव नामांकन की आखिरी तारीख तक राज्य में यथास्थिति बरकरार रहेगी। राजस्थान में मचे सियासी घटनाक्रम को लेकर सोनिया गांधी बेहद नाराज बताई जा रहीं हैं। अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की और बीते दिन के घटनाक्रम के जानकारी दी। सोनिया गांधी ने दोनों नेताओं से लिखित रिपोर्ट मांगी है। अजय माकन ने कहा कि हम मंगलवार की रात तक सोनिया गांधी को रिपोर्ट दे देंगे।



उज्जैन में शिवराज कैबिनेट की बैठक



आज शिवराज कैबिनेट की बैठक उज्जैन में होगी। बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर कार्यालय में होगा। कैबिनेट बैठक में आदिवासी समेत कई अहम मसलों को हरी झंडी मिल सकती है। उज्जैन में शिवराज कैबिनेट बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि इस बैठक में आदिवासी पुजारियों को विशेष रूप से आमंत्रण देकर बुलाया है। इसके साथ ही 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी की विजिट को लेकर भी उज्जैन में कैबिनेट बैठक की जा रही है।



पीसीसी चीफ कमलनाथ का नर्मदापुरम दौरा



मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नर्मदापुरम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कमलनाथ नगर समेत बूथ इकाइयों के पदाधिकारियों से बात करेंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कमलनाथ अभी से पार्टी में बूथ स्तर तक जान फूंकने में लगे हैं। इसी कड़ी में कमलनाथ के नर्मदापुरम दौरे को देखा जा रहा है।


latest news today news News update ताजा खबरें बड़ी खबरें आज की खबरें big news big event
Advertisment