New Update
/sootr/media/post_banners/8d936422e14225a0fc877e7d635e7b112e25b3f6c84e1e4af5ac6a85e3aea130.png)
सिंगर सोनू निगम शनिवार को महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। सोनू बाबा महाकाल के गर्भगृह में रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का पूजन किया।
मंदिर की ओर से बन रहे अस्पताल के लिए सोनू देंगे राशि
सोनू निगम ने कहा मैं यहां करीब पांच साल बाद आया हूं। अभी कोई मूवी या एलबम नहीं आ रही। मैं बाबा के दर्शन करने आता रहता हूं। सोनू निगम ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। सोनू निगम ने मंदिर प्रबंध समिति से निर्माण कार्यो के संबंध में प्रस्ताव मांगा गया ताकि वे दान राशि देकर निर्माण कार्यों में अपना सहयोग कर सकें। सोनू निगम ने महाकाल मंदिर समिति की ओर से तैयार हो रहे अस्पताल के लिए सहयोग राशि देने की बात कही।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube