तेज रफ्तार कार पलटी, 1 की मौत, 7 घायल,रोड पर मवेशी से बचने के फेर में हुआ हादसा

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
तेज रफ्तार कार पलटी, 1 की मौत, 7 घायल,रोड पर मवेशी से बचने के फेर में हुआ हादसा

Janjgir। अकलतरा इलाके से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है,सुबह अकलतरा के पास अर्जुनी गांव में तेज रफ्तार कार पलट गई।  हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं  कार में सवार  7 लोग घायल हो गए  हैं। घायलों में 1 महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे को लेकर स्पष्ट जानकारी नही है कि, यह घटना कैसे हुई,क्याेंकि हादसे में किसी भी घायल की स्थिति अभी बयान देने लायक पुलिस ने नही पाई है। प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि,अचानक रोड पर मवेशी आ गए जिनसे टक्कर बचाने के फेर में कार पलट गई।





उत्तर प्रदेश का है परिवार



 आहत परिवार लखनऊ के बिहानी क्षेत्र के गांव मझिया का निवासी है। गुड्डी देवी सहित 8 लोग रायगढ़ के खरसिया में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। गुड्डी देवी का बेटा अकलतरा में एफसीआई में कार्य करता  है। उससे मिलने के बाद सुबह करीब 7.30 बजे सभी बिलासपुर लौट रहे थे।  वे  NH-49 पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई।डायल-112 व 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अकलतरा अस्पताल लेकर आए। यहां  डॉक्टरों ने गुड्डी देवी (56) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर होने पर  बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि  3 बच्चे और 3 पुरूषों का उपचार अकलतरा अस्पताल में जारी  है।


अकलतरा speeding car कार एक्सीडेंट mother spot death जांजगीर चांपा रोड पर मवेशी छत्तीसगढ़ catttle Janjgir Champa Chhattisgarh