/sootr/media/post_banners/c2006c5cdf41ff506a8fe7d109803ded37aacbd2c86758e214a9573efdc72e2a.jpeg)
GARIYABAND. प्रदेश में नई तबादला नीति आने के बाद अब तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। 12 सितंबर (सोमवार) को मुंगेली जिले में बड़ी संख्या में सहायक शिक्षकों के तबादले हुए। वहीं, आज गरियाबंद जिले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ कई सहायक शिक्षक, लेखापाल और भृत्य का ट्रांसफर किया गया। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
15 दिन के अंदर नए स्थान पर सभी​ ​को करना होगा ज्वाइन
इसी प्रकार गरियाबंद जिले के राजस्व महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ आरआई, पटवारी और लिपिकों का तबादला किया गया है। इस संबंध में जिले के कलेक्टर प्रभात मलिक ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के अनुमोदन के बाद कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व विभाग में स्थानांतरण किए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सहायक ग्रेड-02 राजेश श्रीवास्तव का कार्यालय तहसील राजिम से कार्यालय तहसील छुरा, सहायक ग्रेड-02 भीखम राम साहू का कार्यालय तहसील छुरा से कार्यालय तहसील राजिम, सहायक ग्रेड-03 विनीता मेश्राम का कार्यालय तहसील राजिम अंतर्गत कार्यालय उपतहसील फिंगेश्वर से कार्यालय तहसील छुरा कर दिया गया है। कलेक्टर ने यह भी साफ किया है कि 15 दिनों के भीतर नए स्थान पर सभी​ ​को ज्वाइन करना होगा।
शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी
वहीं, हेमलता मानिकपुरी सहायक ग्रेड-03 का कार्यालय तहसील छुरा से कार्यालय तहसील राजिम, गुलशन साहू सहायक ग्रेड-03 कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद से कार्यालय उप तहसील फिंगेश्वर और रीना सिदार सहायक ग्रेड-03 का कार्यालय तहसील राजिम से कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरित कर्मचारियों को 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है। गरियाबंद के शिक्षा विभाग में ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी की गई है, जिसमें बडे़ पैमाने पर सहायक शिक्षकों का तबादला किया गया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें 89 सहायक शिक्षक और 12 लेखपाल के नाम शामिल हैं।