KOREA: चिकन फ़ॉर्म सेंटर कर्मचारी को रोक तीन युवकों ने 9 मुर्ग़े लूटे,पुलिस ने लुटेरों को पकड़ा, 6मुर्ग़े भी बरामद

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
KOREA: चिकन फ़ॉर्म सेंटर कर्मचारी को रोक तीन युवकों ने 9 मुर्ग़े लूटे,पुलिस ने लुटेरों को पकड़ा, 6मुर्ग़े भी बरामद

Korea। ज़िले के केल्हारी थाने में 9 मुर्ग़ा लुटे जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का दावा है कि, रिपोर्ट दर्ज करने के कुछ ही घंटों के भीतर लुटे गए मशरुका याने कि मुर्ग़ा समेत आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।लुटे गए सभी मुर्ग़े ब्रायलर मुर्ग़े थे।



बीती रात की घटना

 थाना के केल्हारी में दर्ज अपराध क्रमांक 78/2022 में दर्ज ब्यौरे के अनुसार संत कुमार अगरिया नामक युवक मुर्ग़ा फ़ॉर्म से तीस मुर्ग़ा लेकर चरवाही में पहुँचाने जा रहा था, विजडार जंगल के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रोका और मुर्ग़ा माँगा। मना करने पर डंडे से पिटाई कर 9 मुर्ग़ा लूट कर भाग गए। प्रकरण में धारा 394 के तहत तीनों आरोपियों और लुटे गए मुर्ग़ा की बरामदगी की जानकारी पुलिस ने दी है।हालांकि लुटे गए मुर्गा में केवल छ ही बरामद हो पाए, तीन को लेकर यह सूचना दी गई है कि,उन्हे लुटेरे मार कर खा गए थे,इसलिए उन्हे बरामद किया जाना संभव ही नहीं था। केल्हारी थाने की ओर से बताया गया है कि, संत कुमार की चाेट की प्रकृति गंभीर होने की चिकित्सीय रिपाेर्ट के आधार पर धाराएं जोडी जा सकती हैं।


आरोपी गिरफ्तार मुर्ग़ा लूट कोरिया केल्हारी robbers chicken recovered छत्तीसगढ़ kelhari 9 chickens पुलिस police arrested chhatisgarh Koria News