DANTEWADA: अज्ञात युवक की हत्या, शव के हाथ पाँव में रस्सी बंधी, शव के पास नक्सली पर्चा मिला,पुलिस का दावा- नक्सली हत्या पर संदेह

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
DANTEWADA: अज्ञात युवक की हत्या, शव के हाथ पाँव में रस्सी बंधी, शव के पास नक्सली पर्चा मिला,पुलिस का दावा- नक्सली हत्या पर संदेह

Dantewada। कटेकल्याण तुमकपाल इलाक़े में सड़क पर युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के हाथ पाँव बंधे हुए थे, शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद थे। शव के पास से पर्चा मिला है, जिसके अनुसार हत्या माओवादियों ने की है। लेकिन दंतेवाड़ा पुलिस यह मान रही है कि, यह नक्सलियों द्वारा की गई हत्या नहीं है। पुलिस को पर्चे की भाषा पर भी शक है।



पर्चे पर कटेकल्याण एरिया कमेटी का ज़िक्र और हत्या की जवाबदेही

 शव के पास पर्चा मिला है, जिसमें कटेकल्याण एरिया कमेटी का ज़िक्र है। इस पर्चे में मृतक का नाम बुधराम बताते हुए, लिखा गया है कि, वह पुलिस मुखबिर था, इसलिए उसे मौत की सजा दी गई है। शव को हाथ पैर बंधे हुए हालत में सड़क पर फेंका गया था।



दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा - मामला संदिग्ध

 घटनास्थल नक्सली प्रभावित है, और शव जिस हालत में मिला है, वह अंदाज नक्सलियों का है। शव के पास पर्चा भी मिला है। लेकिन दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इसे संदिग्ध घटना माना है। दंतेवाड़ा एसपी ने कहा




“हत्या का तरीक़ा माओवादी अंदाज का है, लेकिन कुछ बिंदु ऐसे हैं जिसकी वजह से हमें शक है कि यह नक्सली वारदात नहीं है, बल्कि इसे नक्सली वारदात की शक्ल दी गई है।शव की पहचान आसपास के गाँव में भी नहीं हो पा रही है।हम हर बिंदु पर जाँच कर रहे हैं”


not killed by naxalites police claimed killed unknown body naxali kateklyan Dantewada News छत्तीसगढ़ पुलिस माओवादी घटना होने पर पुलिस को शक माओवादी पर्चा chhatisgarh अज्ञात युवक का शव दंतेवाडा