ये कैसी पत्नी..!: रात में पति का प्राइवेट अंग काटा, दो साल पहले हुई थी शादी

author-image
एडिट
New Update
ये कैसी पत्नी..!: रात में पति का प्राइवेट अंग काटा, दो साल पहले हुई थी शादी

टीकमगढ़. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले में एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। पीड़ित युवक की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद दो-तीन माह सब कुछ ठीक चला। उसके बाद दोनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया था। मतभेद इतने बड़े की दोनों अलग-अलग रहने लगे। परिवारिक हस्तक्षेप के चलते दोनों के बीच सुलह हुई थी। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। बीती रात दोनों में किसी बात पर विवाद (Dispute) हो गया था। रात में पत्नी ने धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट (Private Part) काट दिया।

पूरा मामला ये है

थाना जतारा अंतर्गत रामनगर (Ramnagar) गांव निवासी विनोद राजपूत (Vinod Rajput) की शादी करीब दो साल पहले कविता राजपूत (Kavita Rajput) के साथ हुई थी। शादी के बाद करीब दो से तीन माह तक सब कुछ ठीक चलता रहा। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद होना लगा। दोनों एक दूसरे से अलग हो गये। कुछ दिन पूर्व ही दोनों के बीच सुलह हुई और दोनों एक साथ अपने घर रामनगर में रहने लगे थे।

इसी बीच रात्रि के समय महिला ने अपने पति का किसी धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काट दिया और महिला मौके से फरार हो गई। इस मामले में डॉक्टर का कहना है कि किसी धारदार हथियार से युवक का लिंग पार्ट काट दिया गया है। जिससे पेशाब जाने वाला पार्ट भी कट गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Ramnagar Madhya Pradesh Dispute Kavita Rajput Vinod Rajput Tikamgarh Private Part