कोंडागांव में जाली नोट गिरोह पकड़ाया, नोटों का जखीरा समेत मोबाइल, बाइक भी बरामद

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
कोंडागांव में जाली नोट गिरोह पकड़ाया, नोटों का जखीरा समेत मोबाइल, बाइक भी बरामद

KONDAGAON. जिले से बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार कोंडागांव में पुलिस ने जाली नोट गिरोह को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने 500 रुपए का 13 नग नकली नोट, 200 रुपए के नकली नोट, 3 नग मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद किया है। इसमें से एक आरोपी ओडिशा और अन्य एक आरोपी कांकेर जिले का रहने वाला है। 



यह है पूरा मामला



पुलिस को शक है कि ये जाली नोट भानुप्रतापपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए लाए गए थे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले के केशकाल ब्लाक अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों से जाली नोट मिलने की शिकायतें आई थीं। जाली नोट मिलने की घटना को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने जाली नोट गिरोह के सदस्यों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। 



इसके बाद एडिशनल एसपी कोंडागांव शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर नकली नोट के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें संलिप्त आरोपी असगर अली (54) साकिन रेल्वे स्टेशन के पास जयपुर जिला- कोरापुट (उड़िसा) और नब्बूखान (37) निवासी शीतला पारा कांकेर हाल पता -महादेव वार्ड, साई गली, कांकेर जिला को गिरफ्तार किया।



नकली नोट मिलने की थाने में शिकायत भी 



इस मामले में रोहित कुमार कौशिक ने थाना धनोरा मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दीपावली के समय ग्राम बिंझे स्थित उसके फर्नीचर दुकान में 500 के 02 नोट नकली जैसा मिला। तब वो गांव में अन्य लोगों से चर्चा करने पर गांव के अनील आंचले का किराना दुकान में 500 के 02 नोट, जुनू राम मरापी के किराना दुकान में 500 के 01 नोट, एवं साप्ताहिक बाजारों में सब्जी बेचने वाला नरसू नाग के पास में 500 के 02 नोट नकली मिला। इन सभी के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सामान खरीदने के बदले में असली नोट के साथ -साथ नकली नोट दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया था।

 


CG News सीजी न्यूज Counterfeit note gang in Kondagaon कोंडागांव में नकली नोट जाली नोट का गिरोह
Advertisment