रायपुर उद्योग विभाग के अपर संचालक ने महिला का रास्ता रोककर की अभद्रता, शिकायत के बाद FIR दर्ज

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
रायपुर उद्योग विभाग के अपर संचालक ने महिला का रास्ता रोककर की अभद्रता,  शिकायत के बाद FIR दर्ज

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उद्योग विभाग की महिला अधिकारी ने थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने विभाग के अपर संचालक पर अभद्र व्यवहार करने के चलते शिकायत की है। महिला ने रास्ता रोककर परेशान करने का आरोप लगाया है। पहले भी अधिकारी द्वारा दूसरी महिला के साथ छेड़खानी की थी। आरोपी अधिकारी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



7 दिनों तक समझौते की होती रही कोशिश



मिली जानकारी के अनुसार उद्योग विभाग संचालनालय में अपर आयुक्त के पद पर संतोष भगत पदस्थ है। पीड़ित महिला उसी दफ्तर में डायरेक्टरेट में कार्यरत है। सप्ताह भर पहले जब महिला दफ्तर का काम खत्म कर जा रही थी। आरोपी द्वारा महिला को बीच रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया गया। इस मामले की शिकायत महिला द्वारा विशाखा कमेटी में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें अधिकारी ने समझौता करने की कोशिश की गई। लेकिन महिला तैयार नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज किया गया है।



ये भी पढ़ें...



रायपुर में सुने घरों में युवक करता था चोरी, उन्हीं पैसों से खरीदा ख़ुद का मकान, दूसरे राज्य में जा चुका है जेल



पहले भी हो चुकी है शिकायत



आरोपी अपर संचालक पर 5 साल पहले भी एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। जिसमें अधिकारी ने समझौता कर मामला सुलझा लिया था। मामला राजेंद्र नगर थाने का था। यह आरोपी पर छेड़खानी का दूसरा मामला सामने आया है।



आरोपी फरार



तेलीबांधा थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन ने बताया कि आरोपी पर दुर्व्यवहार और अश्लील बातें कर महिला को परेशान करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

 


रायपुर न्यूज सीजी न्यूज उद्योग विभाग संचालनालय अपर संचालक पर छेड़छाड़ की एफआईआर अपर संचालक संतोष भगत पर केस दर्ज Raipur News Directorate of Industries Department Case registered on Additional Director Santosh Bhagat FIR of molestation on Additional Director CG News
Advertisment