छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में नक्सलियों की नापाक करतूत, IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाए जाएंगे

author-image
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ में नक्सलियों की नापाक करतूत, IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाए जाएंगे

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में फिर एक बार नक्सिलयों की नापाक करतूत सामने आई है। प्रदेश के अंतागढ़ में नक्सलियों के IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट चिलपरस और  दुत्ता गांव के बीच हुआ है। इस ब्लास्ट में BSF के जवान घायल होने की जानकारी मिली है। प्राथमिक उपचार केंद्र में जवानों को भर्ती कराया गया है वहीं उन्हे एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। 



सर्चिंग पर निकले थे जवान

 

बताया जा रहा है कि BSF के जवान सर्चिंग पर निकले थे तभी IED ब्लास्ट होने के कारण जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों में सुशील कुमार के चेहरे और आंख पर चोट आई है। वहीं छोटूराम के दाहिने पैर और हाथ में चोट आई है। दोनों जवानों को कोयलीबाड़ा में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। जवानों का अच्छे से इलाज के लिए जवानों को एयर लिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जाएगा।  बता दें कि जिला कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा में निर्माण कार्य की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात बीएसएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी। अभियान के दौरान लगभग 08 बजकर 15 मिनट पर हादसा हुआ है।



बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, 1 जवान शहीद



छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के IED विस्फोट होने सीएएफ के एक जवान असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए हैं।पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि सुरक्षा प्रदान करने के लिए तिमेनार कैंप से जवानों की एक टुकड़ी सोमवार सुबह निकली थी। इसी दौरान सड़क से लगी टेकरी में आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी फोर्स ने सीनियरों को दी। इसके बाद पूरे इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ थाने में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का निवासी है।


Raipur News रायपुर न्यूज Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज Antagarh Naxalites two Jawan have been injured Chhattisgarh IED blast अंतागढ़ नक्सली दो जवान घायल हो गए हैं छत्तीसगढ़ आईईडी ब्लास्ट