छत्तीसगढ़ में गुंडा कहने पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में गुंडा कहने पर भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका

BILASPUR. हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से पठान फिल्म में भगवा के अपमान के नाम पर शाहरूख खान को टारगेट में लिया जा रहा था। अब हिंदुत्ववादी संगठन बजरंग दल को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उन्हें बजरंगी गुंडे कहने के बाद अब वे भी बजरंगियों के निशाने पर आ गए हैं। इसी के चलते मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर न केवल प्रदर्शन किया, बल्कि सीएम का पुतला भी फूंका।



यह है पूरा मामला



दरअसल, शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान आने वाली है। इससे पहले उसका एक गाना बेशरम रंग यूट्यूब समेत अन्य म्यूजिक प्लेटफार्म्स पर लांच किया गया है। इसमें अश्लीलता परोसने और कथित तौर पर भगवा का अपमान किए जाने का आरोप हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से लगाया गया है। क्योंकि एक सीन में दीपिका आपत्तिजनक कपड़ों में नजर आ रही है, जिसमें उनके कपड़ों का रंग भगवा है। अब बेशरम रंग से जोड़ते हुए इस पर आपत्ति जताई गई है कि यह सीधे तौर पर हिंदू धर्म का अपमान है। लिहाजा उन्होंने शाहरूख खान की इस फिल्म का बहिष्कार करने का फैसला किया गया है। 



मुख्यमंत्री का पुतल जलाया



इसके बाद से प्रत्यक्ष बयानों और सोशल मीडिया में बहिष्कार के पक्ष और विपक्ष में लगातार नई बातें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी इस बारे में राय पूछा गया। तब उन्होंने अपने संबोधन में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के लिए बजरंगी गुंडे शब्द इस्तेमाल कर दिया। फिर क्या था, वे बजरंग दल समेत अन्य हिंदुत्ववादी संगठनों के निशाने पर आ गए हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर में बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की और सीएम का विरोध जताते हुए मंगलवार को रैली निकाली। फिर नेहरू चौक पर सभी इकट्ठा हुए और मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। हालांकि इस बीच पुलिस के साथ उनकी छीनाझपटी भी हुई। वे मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाताृर नारेबाजी भी करते रहे। साथ ही कहते रहे कि वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे। गुंडे कहने से पहले उन्हें सोचना चाहिए कि वे गुंडागर्दी करते हैं या अपने धर्म की रक्षा करते हैं। धर्मांतरण से लेकर लव जिहाद के खिलाफ वे मुखर हैं, जो उन्हें पच नहीं रहा है।


Bajrang Dal protests बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन सीएम भूपेश बघेल का पुतला फूंका Effigy of CM Bhupesh Baghel burnt छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News
Advertisment