पेंड्रा में भारतीय जनता पार्टी ने किया चक्काजाम, प्रदेश में ब​ढ़ती नक्सली हत्याएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया आक्रोश

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
पेंड्रा में भारतीय जनता पार्टी ने किया चक्काजाम, प्रदेश में ब​ढ़ती नक्सली हत्याएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया आक्रोश

PENDRA.भाजपा नेताओं ने 17 फरवरी, शुक्रवार को गौरेला-मरवाही, कोरबा-मनेंद्रगढ़ मार्ग में चक्काजाम किया गया। इस दौरान भाजपा नेता धरने पर बैठे रहे। भाजपा का आरोप है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नक्सलियों एवं अपराधियों को रोक पाने में पूर्णतः विफल है। प्रदेश में नक्सली घटनाएं बढ़ गई हैं। 



भाजपा नेताओं की हुई थी हत्याएं 



प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अभी पूर्व के दिनों में बस्तर संभाग में भाजपा के कई नेताओं की नक्सलियों ने निर्मम हत्या कर दी थी। जनता के साथ ही पुलिस जवान एवं भाजपा नेताओं को भी अपनी जान गंवानी पड़ रही हैं। साथ ही पूरे प्रदेश में जिस प्रकार कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। 



ये भी पढ़ें...






प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है अपराध



इसी के संबंध में प्रदेश कांग्रेस सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने पेंड्रा में चक्काजाम किया और प्रदेश में बढ़ती हुई नक्सली हिंसा, हत्या, लूटपाट, बलात्कार, बढ़ती हुई आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। 



प्रदर्शन के बीच पूर्व मंत्री हुए नाराज 



बिलासपुर में चक्काजाम प्रदर्शन के बीच पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल नाराज हो गए हैं। कार्यकर्ताओं के अव्यवस्था और अनुशासनहीनता के कारण वे नाराज हुए थे। इसके बाद चक्काजाम प्रदर्शन से किनारे हट गए और उन्होंने भाषण भी नहीं दिया। इसके बाद मात्र एक घंटे में ही चक्काजाम प्रदर्शन खत्म हो गया। 



नेताओं की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन



बता दें कि बस्तर में अपने 4 नेताओं की हत्या के मामले को लेकर भाजपा  राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इस मामले पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि बीजेपी मौत पर राजनीति कर रही है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने क​हा कि हमें घटना का दुख है।



रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भी प्रदर्शन



बिलासपुर में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में BJP ने चक्काजाम किया था। भोजपुरी टोल प्लाजा के पास यह प्रदर्शन किया गया था। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में सड़क में भाजपाई उतरे। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजपी नेताओं के टारगेट किलिंग, कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध को लेकर प्रदर्शन किया गया।


CG News सीजी न्यूज BJP performance बीजेपी का प्रदर्शन deteriorating law and order Chakkajam Pendra Naxalite killings पेंड्रा में चक्काजाम बिगड़ती कानून व्यवस्था नक्सली हत्याएं