इंदौर में होगा भर्ती सत्याग्रह, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 15वां दिन; जानिए आज की बड़ी खबरें

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
इंदौर में होगा भर्ती सत्याग्रह, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 15वां दिन; जानिए आज की बड़ी खबरें

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।





भारत जोड़ो यात्रा का 15वां दिन



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 15वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक 283 किलोमीटर का सफर तय कर लिया है। यात्रा के 14वें दिन यात्री 21 किलोमीटर पैदल चले। रात का कैंप मदवाना में केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज के मैदान में लगाया गया है। अगले दो दिन भारत जोड़ो यात्रा कोच्चि जिले में होगी। इसके साथ ही आज दोपहर में राहुल गांधी मीडिया से बात भी करेंगे।



गृह मंत्री अमित शाह ने की ब्रू समझौते के क्रियान्वयन की समीक्षा



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ ब्रू समझौते के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में ब्रू जनजनाति को लेकर 2020 में हुए समझौते में कुछ सुविधाएं बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा हुई।



मध्यप्रदेश में लंपी का कहर



मध्यप्रदेश में लंपी वायरस अपना दायरा लगातार बढ़ाता जा रहा है। प्रदेश के आधा दर्जन शहरों में लंपी ने अपनी दस्तक दे दी है। हालात ये है कि इंदौर संभागायुक्त ने आसपास शहरों के कलेक्टर्स को अपने-अपने जिलों में शिविर लगाकर लंपी के लिए लोगों को जागरुक करने के आदेश दिए गए है। इधर सरकार इन सबसे बेखबर है। ज्यादातर लोगों ने शहर के आसपास के आने वाले दूध लेना बंद कर दिया है।



इंदौर में आज भर्ती सत्याग्रह



इंदौर में आज भर्ती सत्याग्रह किया जाएगा है। ये सत्याग्रह नेशनल एजुकेशन यूथ यूनियन द्वारा किया जा रहा है। सत्याग्रह में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। नेशनल एजूकेशन यूथ यूनियन का कहना है कि पिछले 4 सालों से भर्ती नहीं हुई है। सरकार के इस रोजगार विरोधी रवैया से प्रदेश का युवा डिप्रेशन में है। ऐसे में हम भर्ती सत्याग्रह करने जा रहे हैं।


latest news today news News update ताजा खबरें बड़ी खबरें आज की खबरें big news big event