भिलाई में चोरों के 2 गुटों में हिंसक झड़प, 2 की हत्या, पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
भिलाई में चोरों के 2 गुटों में हिंसक झड़प, 2 की हत्या, पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिवम दुबे, Durg-Bhilai. पुरानी भिलाई के पाराहथखोज इंड्रस्टियल इलाके में चोरों के 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। विवाद में 2 लोगों की हत्या हो गई। वारदात के बाद सभी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरु कर दिया है।



पुलिस मुखबिरी के शक में हुआ झगड़ा 



जानकारी के अनुसार, इलाके में 2 चोर गिरोह सक्रिय हैं। इनमें से एक गिरोह के लोगों को लगातार पुलिस पकड़ रही थी। बीती रात को जब दोनों चोर गिरोह आमने-सामने हुए तो पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए दोनों ग्रुप आपस में भिड़ गए। हिंसक संघर्ष में सूरज और मनोज चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।



ये खबर भी पढ़िए...






पहले ईंट-पत्थर से वार फिर चाकू से गोदा



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये दोनों गिरोह कबाड़ में संलग्न थे। रात में जब आमने-सामने हुए तो पहले मनोज और सूरज चौधरी ने ईंट-पत्थर चलाए और उसके बाद आरोपियों ने छुरे और धारदार हथियार से दोनों को गोद दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।



publive-image



कबाड़ के अवैध कारोबार को लेकर हुई घटना



कबाड़ के अवैध कारोबार को लेकर ये पूर घटना हुई है। चाकूबाजी में शामिल दोनों ही गुट आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। कबाड़ और लोहा चोरी के धंधे को लेकर इनके बीच लंबे वक्त से खींचतान भी चल रही है। पुलिस मुखबिरी के शक में दोनों गुटों में विवाद हुआ। एक गुट के 25 तो दूसरे गुट के 7 लोग जमा हो गए। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। लात घूसे चले, जब एक गुट को दूसरे गुट से संख्या में कम होने का एहसास हुआ तो उन्होनें घटना स्थल से भागना शुरू किया। जहां 5 लोग तो भाग निकले लेकिन 2 लोग पहले गुट के हत्थे चढ़ गए। जिसमें बाद के 25 लोगों ने मिल कर दोनों की पिटाई और चाकू से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। 



पुलिस ने 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार



सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की,  3 थाने की पुलिस और क्राइमब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बाकी 15 आरोपियों की पहचान कर उनकी खोजबीन कर रही है। भिलाई 3 थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है।


भिलाई में चोर गिरोह सक्रिय भिलाई में चोरों में खूनी संघर्ष भिलाई में 2 की हत्या भिलाई में चोरों के गुट भिड़े Thieves gang active Bhilai bloody clash between thieves Bhilai 2 killed Bhilai Thieves gang clash Bhilai छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News