बीजापुर में तेंदूपत्ता तोड़ रहे श्रमिकों पर गिरी बिजली, 1 की मौत, 5 गंभीर, 15 झुलसे

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
बीजापुर में तेंदूपत्ता तोड़ रहे श्रमिकों पर गिरी बिजली, 1 की मौत, 5 गंभीर, 15 झुलसे

नितिन मिश्रा, RAIPUR. रविवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आसमान से आकाशीय बिजली गिरी है। इसकी चपेट में आने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 20 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी तहसीलदार मोहनलाल साहू ने दी है।





ये भी पढ़ें...





छत्तीसगढ़ में कोयले और शराब के बाद क्या अब चावल पर सक्रिय होंगी सेंट्रल एंजेसी ? डॉ रमन सिंह ने ट्विट पर ऐसा क्या दिया है संकेत





तेंदूपत्ता तोड़ रहे श्रमिकों पर गिरी बिजली





वर्तमान में तेंदूपत्ता तोड़ाई का सीजन चल रहा है। बताया जाता है कि तेंदूपत्ता ग्रामीणों की आय का मुख्य जरिया है। आकाश से बिजली गिरने के दौरान पोलमपल्ली के ग्रामीण तेंदुपत्ता की तोड़ाई कर रहे थे। ठीक उसी समय आसमान में तेज बादल गरजे और आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से 21 लोग घायल हो गए। जिसमें से बाड़से देवा निवासी पोलमपल्ली, कलारपारा की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 लोगों को मामूली चोटें आई है जिनका इलाज बासागुड़ा अस्पताल में चल रहा है। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।



Gaaz fell in Bijapur रायपुर न्यूज सीजी न्यूज Lightning struck in CG Raipur News बिजली गिरने मजदूर की मौत बीजापुर में गाज गिरी CG News सीजी में गिरी बिजली laborer died due to lightning