/sootr/media/post_banners/53f358d58d2e663656b8a2f47be99d896720a3e4a7677a897e7a14b834d30f50.jpeg)
BILASPUR. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 नवम्बर से शुरू हो रही है। ऐसे में दूसरे राज्यों से धान छत्तीसगढ़ लाकर खपाई जाती रहा है, जिसे रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती इलाकों में 7 अलग-अलग गांवों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं। चेकपोस्ट में जांच के दौरान ही मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए राजस्व विभाग की टीम ने ट्रक को पकड़ा है।
250 क्विंटल से ज्यादा धान ट्रक समेत जब्त
बताया जा रहा है कि ट्रक में साढ़े चार लाख कीमत से अधिक का 250 क्विंटल से ज्यादा धान भरा हुआ था। धान को नागपुर से ओडिसा ले जाने की बात चालक ने जांच टीम को बताई है, लेकिन धान परिवहन से सम्बंधित जरुरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दस्तावेज नहीं होने पर धान को जब्त किया गया। मामले की जांच राजस्व विभाग कर रहा है।
धान खरीदी से पहले हड़ताल पर कर्मचारी
वहीं बिलासपुर से लगे हुए पेंड्रा मरवाही जिले से भी धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। एक नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत किया जाना है। इसको लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारी तो कर ली है, लेकिन गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के मंडी प्रभारी समेत कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारी सामूहिक रूप से तीन दिनों के अवकाश पर चले गए हैं। इसके चलते कल 1 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी पर इसका असर दिखाई देने लगा है।
सहकारी समिति के कर्मचारियों का किया है स्थानांतरण
दरअसल सहकारी समिति के कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है। कर्मचारियों को दूसरे समितियों में भेज दिया गया है, जिसके चलते सहकारी समिति के प्रबंधक कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य सहयोगी कर्मचारी अवकाश पर चले गए हैं। सहकारी समिति के कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनका स्थानांतरण नहीं रोका गया या वो जिस समिति में काम करते थे। वहां उनको यथावत नहीं रखा गया तो सहकारी समिति के सभी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे।