बिलासपुर हाई कोर्ट ने दो सत्र न्यायाधीशों समेत 28 जजों का किया तबादला, जारी आदेश में इन्हें इधर से उधर किया गया

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
 बिलासपुर हाई कोर्ट ने दो सत्र न्यायाधीशों समेत 28 जजों का किया तबादला, जारी आदेश में इन्हें इधर से उधर किया गया

BILASPUR. छत्तीसगढ़ में तबादले का दौर जारी है। इसी क्रम में बिलासपुर हाई कोर्ट ने न्यायिक सेवा के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इस दौरान ने दो सत्र न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया है। हाई कोर्ट के जारी आदेश के मुताबिक बेमेतरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर का तबादला रामानुजगंज किया गया है, उनकी जगह रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय के फर्स्ट एडीजे ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद की नई जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 



वर्ग 1 के इन जजेस का हुआ ट्रांसफर



वहीं, सीमा कंवर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को जगदलपुर से जांजगीर, मंजूलता सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जज सिविल जज वर्ग एक को रायगढ़ से बलौदाबाजार, दीप्ति सिंह गौर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को कवर्धा से चिरमिरी, शिव प्रकाश त्रिपाठी सिविल जज वर्ग एक को जांजगीर चांपा से कोंडागांव, आस्था यादव सिविल जज वर्ग एक को बालोद से मनेंद्रगढ़, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर, अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा स्थानांतरित किया गया है।



ये भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में BSc में नई शिक्षा नीति लागू करने पर रोक, फेल छात्रों ने HC में लगाई थी याचिका,33% की जगह 40% हो गए थे पासिंग मार्क्स



यहां होगी वर्ग 2 की नई पदस्थापना



हाई कोर्ट के जारी आदेश के मुताबिक हर्षिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को बिलासपुर से राजनादगांव, ध्रुवराज गवेल सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से सारंगढ़, अविनाश टोप्पो सिविल जज वर्ग दो को राजिम से बागबहरा, अविनाश कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को दंतेवाड़ा से बचेली, आरती ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से नवागढ़ जांजगीर चांपा, आकांक्षा ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से धमधा, कामिनी वर्मा सिविल जज वर्ग दो को बेमेतरा से बगीचा जशपुर, स्वर्णलता ओम यादव सिविल जज वर्ग दो को बलौदाबाजार भाटापारा से रायपुर, सचिन पाल टोप्पो सिविल वर्ग दो को बगीचा से राजिम, श्वेता गोस्वामी सिविल जज वर्ग दो को अंबिकापुर से बिलासपुर, प्रशांत कुमार देवांगन सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ सारंगढ़ से गरियाबंद, प्रीति सिविल जज वर्ग दो को गरियाबंद से रायगढ़, अंकिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ से भाटापारा ट्रांसफर किया गया है।


छग में जजों का तबादला बिलासपुर हाई कोर्ट बिलासपुर न्यूज Chhattisgarh transfer of 28 judges transfer of judges in Chhattisgarh Bilaspur News Bilaspur High Court छग न्यूज Chhattisgarh News छग 28 जजों का ट्रांसफर
Advertisment