बिलासपुर हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड पर बड़ा खुलासा, परिवार ने ही रची हत्या की साजिश, 10 लाख में बुलाए थे शूटर्स

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बिलासपुर हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड पर बड़ा खुलासा, परिवार ने ही रची हत्या की साजिश, 10 लाख में बुलाए थे शूटर्स

BILASPUR. हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संजू त्रिपाठी गोलीकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पैतृक संपत्ति बंटवारे में रिश्तेदारों ने ही साजिश रची थी। SSP पारुल माथुर ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 14 दिसंबर को गोलीकांड की घटना हुई थी। इस घटना में सरेराह हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटर्स से 10 लाख में वारदात की डील हुई थी। मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। 



हत्या का मुख्य संदेही कपिल त्रिपाठी गिरफ्तार



पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर संजू की हत्या की गई है। गोलीकांड में 20 लाख मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। 5 राज्यों के CCTV फूटेज को खंगाला गया। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली के CCTV फूटेज खंगाले गए। इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार, 3 नग पिस्टल बरामद हुए हैं। 5 अज्ञात शूटर और हथियार सप्लायर फरार हैं। झारखंड और रायगढ़ के हथियार सप्लायर फरार हैं। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में गोलीकांड केस में हर रोज जुर्म के नए पन्ने खुल रहे हैं। पुलिस ने इस खूनी खेल में 2 और संदेहियों को अरेस्ट किया है। संदेहियों के पास से पिस्टल भी जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हिस्ट्रीशीटर संजू गोलीकांड केस में अवैध पिस्टल के साथ दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। शूटरों और मुख्य आरोपी कपिल को भगाने में सहयोग करने वाले युवक भी पुलिस हिरासत में हैं। हत्या का मुख्य संदेही कपिल त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 



ये खबर भी पढ़िए...






1 महीने से चल रही थी संजू को मारने की तैयारी



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक संपत्ति विवाद में संजू त्रिपाठी की हत्या हुई है। दत्तक पुत्री के साथ बाप और मृतक संजू का अवैध संबंध था। संजू परिवार के सभी लोगों से दुर्व्यवहार करता था। इन्हीं कारणों से घटना को अंजाम दिया गया। संजू को गोली मारकर हत्या करने की करीब एक महीने से तैयारी चल रही थी। बाहर से शूटर बुलाए गए थे, दर्जन भर से अधिक आरोपी षडयंत्र में शामिल थे। षड्यंत्र में शामिल आरोपियों के भागने के लिए प्रयुक्त एक और वाहन को जब्त किया गया था।

 


हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड का खुलासा बिलासपुर हिस्ट्रीशीटर गोलीकांड Sanju Tripathi murdered in family property dispute history sheeter shooting revealed family conspired to kill Sanju Bilaspur history sheeter shooting छत्तीसगढ़ न्यूज Sanju Tripathi murder Case परिवार ने रची संजू की हत्या की साजिश पारिवारिक संपत्ति विवाद में संजू त्रिपाठी की हत्या
Advertisment