छत्तीसगढ की बिलासपुर पुलिस ने सवाल पूछने की वजह से ट्विटर पर ब्लॉक किया महिला सामाजिक कार्यकर्ता को ? सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
छत्तीसगढ की बिलासपुर पुलिस ने सवाल पूछने की वजह से ट्विटर पर ब्लॉक किया महिला सामाजिक कार्यकर्ता को ? सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी

Bilaspur. न्यायधानी की चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और वकील प्रियंका शुक्ला को ट्विटर पर बिलासपुर पुलिस ने ब्लॉक कर दिया है। आम आदमी पार्टी से जुड़ी प्रियंका शुक्ला ने ट्विटर पर ही यह सवाल पूछा है कि, बिलासपुर पुलिस क्या कोई NGO है या ये हैंडल किसी की निजी संपत्ति है, सवाल पूछने से इतना डर क्यों है ? प्रियंका शुक्ला का आरोप है कि, सवाल पूछने की वजह से यह किया गया वहीं बिलासपुर पुलिस ने इस मसले को लेकर अपना पक्ष पंक्तियाें के लिखे जाने तक नहीं दिया है।



क्या है मसला

  ट्विटर पर बिलासपुर पुलिस का अधिकृत ट्विटर अकाउंट है, इसे ब्लू टिक हासिल है। इस एकाउंट ने प्रियंका शुक्ला को ब्लॉक कर दिया है। आम आदमी पार्टी का चर्चित चेहरा प्रियंका शुक्ला अधिवक्ता भी हैं और सामाजिक कार्यकर्ता के रुप में भी काम करतीं हैं।सवाल करने और भिड़ंत कर जाने की आदत की वजह ने प्रियंका को बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ में पहचान दी है। प्रियंका शुक्ला ने ब्लॉक किए जाने को लेकर कहा है कि, वे लगातार सवालों को इस हैंडल पर ट्विट करती थीं। बीते दिनों प्रियंका और उनके साथियों ने बलात्कार पीड़िता बच्ची को बाल संरक्षण समिति से लेकर उसकी माँ को सौंपने का मसला उठाया था, इस मामले में प्रदर्शन के बाद भी मसला नहीं सुलझा तो ये सभी धरने पर बैठ गए, पुलिस ने 151 के तहत कार्यवाही कर सभी को जेल भेज दिया, हालाँकि माँ को उसकी बच्ची सौंप दी गई। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका को ब्लॉक कर दिया।





प्रियंका ने ट्विट कर पूछा

  इस अजीबोग़रीब मामले को लेकर प्रियंका शुक्ला ने दो ट्विट किए हैं। एक ट्विट में उन्होंने लिखा है

“ख़बरदार यदि कोई सवाल भूपेश बघेल की सरकार में किया तो.. माइक छीन लो ऐसे लोगों से जो सवाल करे। ठीक उसी राह में बिलासपुर पुलिस भी, ट्विटर हैंडल से ब्लॉक कर दो”

 

प्रियंका ने एक और ट्विट किया और पूछा है

“बिलासपुर पुलिस क्या कोई NGO है ? या ये हैंडल किसी की निजी संपत्ति है क्या ? मैंने बस पूछ रहे हैं, मुझे इस हैंडल ने ब्लॉक कर दिया है, मैं जानना चाहती हूँ कि ये हैंडल कौन चलाता है ? सवाल करने से इतना डर क्यों ?”





 बिलासपुर पुलिस से नहीं आया जवाब

  इस मसले को लेकर हमने बिलासपुर पुलिस से संपर्क कर उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब पंक्तियों के लिखे जाने तक नहीं आया है। हमने व्हाट्सएप पर भी इस मसले पर बिलासपुर पुलिस से पक्ष मांगा है।





बोली प्रियंका जैसा राजा वैसे संत्री

  प्रियंका शुक्ला इस मसले को लेकर कहती हैं कि, इस सरकार इस हाकिम और इस तंत्र को सवाल पसंद नहीं है, वर्ना और कोई तो कारण नहीं है। प्रियंका ने कहा

“मुख्यमंत्री जी को सवाल पसंद नहीं है ना सवाल पूछने वाले पसंद है तो उनका तंत्र भी उसी लीक पर चलेगा ही। बिलासपुर पुलिस कोई प्रायवेट संस्था नहीं है, पुलिस और नागरिक के बीच सतत संवाद हो यह ज़रूरी है। अब हम सवाल कर दें तो ब्लॉक कर दिए, क्योंकि सवाल के अलावा तो हमने कुछ किया नहीं है”



publive-image




Chhattisgarh Police प्रियंका शुक्ला को किया ब्लॉक सवाल पूछने पर ट्विटर पर ब्लॉक किया बिलासपुर पुलिस ने ट्विटर अकाउंट Bilaspur Police
Advertisment