बिलासपुर में शक्कर का पांच लाख का एडवांस लेकर भागा व्यापारी, पुलिस बोली- मार्केट में पता नहीं और कितनों को लगाया चूना

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बिलासपुर में शक्कर का पांच लाख का एडवांस लेकर भागा व्यापारी, पुलिस बोली- मार्केट में पता नहीं और कितनों को लगाया चूना

BILASPUR. फेरी लगाकर या डेरा जमाकर बेचने वालों और दुकान में आकर खरीदी करने वालों को ठगी करने के तो कई मामले आते रहते हैं। लेकिन शहर की थोक मंडी व्यापार विहार में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां जमी जमाई दुकान का संचालक थोक व्यापारी शक्कर का एडवांस पांच लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। पुलिस को शक है कि मार्केट में पता नहीं और कितने लोगों से एडवांस लिया होगा। जब वे भी शिकायत करेंगे तब पता चलेगा कि उसने कितने लोगों से और कितने लाख की ठगी की है। वहीं थोक व्यापारी का कुछ पता भी नहीं चल रहा है।



यह है पूरा मामला



बिलासपुर के लाजपत नगर में रहने वाले मो. कामरान व्यापारी है। वह व्यापार विहार के गुरुदेव ट्रेडिंग के संचालक विमल सबवानी से थोक में सामान खरीदता था। इसी सिलसिले में शक्कर खरीदने के लिए उसने बीते 15 सितंबर को उसने तीन हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से 15 टन शक्कर का आर्डर दिया। कामरान ने इसके लिए विमल के खाते में एक लाख 49 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर 15 दिनों बाद डेढ़ लाख रुपये करते हुए कुल पांच लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में जब शक्कर उसके पास नहीं पहुंचा तो कामरान ने पता किया। तब पता चला कि दुकान लंबे समय से बंद है। उसने फोन से भी संपर्क किया, लेकिन मोबाइल भी बंद मिला। हैरान-परेशान कामरान ने कई और जगहों पर उसकी जानकारी जुटाई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। तब वह तारबाहर थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी विमल सबवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आशंका जताई जा रही है कि हो न हो इस थोक व्यापारी ने कई और लोगों से इसी तरह एडवांस जमा कराया होगा। अभी तक उन्हें ठगी का पता नहीं चला होगा। अब मामले की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि अन्य व्यापारियों को भी पता चलने पर वे थाने आएंगे तब जानकारी होगी कि मार्केट में उसने कितने लोगों को चूना लगाया है। फिलहाल कामराज की शिकायत पर इसकी जांच की जा रही है।


cheated by sugar traders Cheating in Bilaspur छत्तीसगढ़ न्यूज शक्कर व्यापारियों से धोखा Chhattisgarh News बिलासपुर में ठगी
Advertisment