बिलासपुर में महिला ने शरीर में चोट दिखाते हुए टीआई पर लगाया मारपीट का आरोप, फरार पति की पूछताछ के लिए बुलाया था थाने

author-image
एडिट
New Update
बिलासपुर में महिला ने शरीर में चोट दिखाते हुए टीआई पर लगाया मारपीट का आरोप, फरार पति की पूछताछ के लिए बुलाया था थाने

Bilaspur. महिला ने टीआई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है जहां टीआई प्रकाशकांत पर महिला अमरीका बाई ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी से फरार हत्या के आरोपी पति के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया, जिसके बाद महिला ने टीआई पर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसपी संतोष सिंह से की है।  महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीआई ने थाने में प्रताड़ित किया और पट्टे से बेरहमी से पिटाई की है। इसके साथ महिला ने अपने शरीर पर चोटों निशान भी दिखाए हैं। हालांकि दूसरी तरफ टीआई प्रकाशकांत ने कहा है कि पति के जेल जाने से खुन्नस में आकर महिला निराधार आरोप लगा रही है।




टीआई प्रकाशकांत ने आरोपों पर क्या कहा?




टीआई प्रकाशकांत का कहना है कि पुराने प्रकरण में महिला के पति और देवर सजायाफ्ता है। साल 2019 में बेटी के शादी कार्यक्रम से आरोपी फरार हो गया था, इसके बाद अलग से एक एफआईआर की गई थी। साथ ही महिला का देवर लोकेश भी 2022 में पैरोल आया, वह भी फरार हो गया था। जिसके बाद दोनों के खिलाफ वारंट भी जारी हुआ, वहीं लोकेश को 17 तारीख को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला के पति को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। महिला के पति को सजायाफ्ता हो चुकी है। जिसके बाद महिला अपने पति को बचाने के लिए यह सब कर रही है वहीं महिला अपने पति के फरारी के दौरान साथ में रही है। महिला खुन्नस में आकर निराधार आरोप लगा रही है।




बिलासपुर पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार



बिलासपुर की सकरी थाना पुलिस ने एक फरार आरोप को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर घुसकर मारपीट करने वाला बदमाश राहूल माखिजा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी पिछले 04 महिने फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी राहूल माखिजा आपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ कई अन्य गंभीर प्रकरण भी दर्ज है। प्रकरण के अन्य आरोपी विक्की पाण्डेय घटना दिन से फरार है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हासिल कर केन्द्रीय जेल बिलासपुर भेजा है।


बिलासपुर न्यूज Bilaspur News बिलासपुर एसपी संतोष सिंह बिलासपुर की महिला ने टीआई पर लगाया आरोप मस्तूरी टीआई प्रकाश कांत Bilaspur SP Santosh Singh Bilaspur Woman accuses TI Masturi TI Prakash Kant छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News