छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहला देने वाला मामला, रेलवे ट्रैक के किनारे मिली आग से झुलसी महिला 

author-image
Vijay Choudhary
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहला देने वाला मामला, रेलवे ट्रैक के किनारे मिली आग से झुलसी महिला 

शिवम दुबे, BILASPUR. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है यहां रेलवे की पटरियों के पास एक महिला बुरी तरह झुलसी हुई मिली है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ आगजनी की गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने जब महिला की कराहती हुई आवाज सुनी तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। पूरा मामला सिविल लाइन थाने का बताया जा रहा है।



महिला की पहचान अज्ञात



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने कि महावीर नगर बाईपास मंगला से किसी कॉलर ने 112 को सूचना दी थी। सूचना के अनुसार महिला जली हुई अवस्था में पड़ी है। वह दर्द से कराह रही है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद 108 और 112 के स्टाफ ने महिला को जली हुई अवस्था में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।



ये खबर भी पढ़िए...



छग के 8 जिलों के एसपी बदले गए, सदानंद को रायगढ़, संतोष सिंह को बिलासपुर और उदय किरण को कोरबा की कमान



सीसीटीवी से महिला को पहचानने की कोशिश



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पुलिस कोशिश कर रही है कि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो जाए। पुलिस यह भी पता कर रही है कि यह घटना के पीछे क्या कारण था और किसने इस घटना को अंजाम दिया है?



बयान देने की स्थिति में नहीं थी महिला



घटना दिल दहलाने वाली है, सूचना मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तब उन्होंने महिला से बात करने की भी कोशिश की। लेकिन महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी। बताया जा रहा है पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद महिला छत्तीसगढ़ी भाषा में आवाज निकाल रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला 50 फ़ीसदी से ज्यादा झुलसी हुई है।



उम्र लगभग 35 से 37 साल 



पुलिस लगातार महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है इसलिए पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ भी कर रही है मिली जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 35 से 37 साल की बताई जा रही है वही महिला दाएं हाथ में सोने की दो अंगूठी और दोनों हाथों में लाल और पीले रंग की चूड़ियां पहनी हुई है। पैर की एक उंगली में महिला ने बिछिया पहनी हुई है। वहीं कानों में सोने के टॉप्स भी हैं। इस जानकारी को लेकर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।


woman burnt fire Bilaspur heart-wrenching case Bilaspur woman burnt railway track Bilaspur Woman set fire Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज बिलासपुर में आग में जुलसी महिला Chhattisgarh News बिलासपुर में दिल दहला देने वाला मामला बिलासपुर में रेलवे ट्रेक पर झुलसी मिली महिला छत्तीसगढ़ में महिला के साथ आगजनी