चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान; बृजमोहन बोले- हम गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी पार करते हैं, आप गाय के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान; बृजमोहन बोले- हम गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी पार करते हैं, आप गाय के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे

RAIPUR. बीजेपी के 'चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान' आज भी जारी है। इस अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव के ग्रामीण इलाके में गौठान और गौधन खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुंगेली जिले के बछेरा बमुरहा गोठान पहुंचे और गौठान की व्यवस्था का जायजा लिया। इन्हें नेताओं को निरीक्षण के दौरान न गाय मिली, न गोबर, न ही गोठान में कोई उचित व्यवस्था दिखाई दी।



गौठानों के नाम से प्रदेश सरकार खुलकर भ्रष्टाचार कर रही है



इधर BJP के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के गोकुल नगर स्थित गौठान और गौधन खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। वे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ फुंडहर के गौठान भी पहुंचे। दोनों जगह के गौठानों का निरीक्षण करने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गौठानों के नाम से प्रदेश सरकार खुलकर भ्रष्टाचार कर रही है। गोकुल नगर में न गाय मिली, न कोई व्यवस्था दिखाई दी। मिट्टी मिला गोबर मिला, जिन्हें इन्होंने गोकुल नगर की डेयरियों से लाया है।



यह खबर भी पढ़ें



झीरम हत्याकांड पर पूर्व मंत्री मूणत का सीएम भूपेश से सवाल- जो सबूत जेब में रखे होने का दावा था, वो सार्वजनिक क्यों नहीं करते



रायपुर शहर के गौठान का ये हाल तो बाकी का क्या होगा



वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए CM भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम गाय की पूंछ पकड़कर वैतरणी पार करते हैं, आप गाय के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में एक भी परसेंट गौठान लाइव नहीं है, बृजमोहन अग्रवाल ने CM भूपेश बघेल से सवाल किया कि गोकुल नगर गौठान, गोधन खरीदी केंद्र कौन चला रहा बताएं? उन्होंने कहा​ कि रायपुर शहर के गौठान का ये हाल तो बाकी का क्या होगा।



गोधन खरीदी केंद्र की व्यवस्था एक विशेष वर्ग के लोगों के पास



पूर्व मंत्री ने कहा कि गोधन खरीदी केंद्र अव्यवस्था की वजह से तीन समूह काम छोड़ कर भाग गए हैं। गौठान और गोधन खरीदी केंद्र की व्यवस्था गांव की समिति की बजाए एक विशेष वर्ग के लोग संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि फुंडहर के गौठान को बाहरी ठेकेदार द्वारा संचालित किए जाने की शिकायत मिली है। यहां पर वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर 3 महीने से गोबर खरीदी नहीं किए जाने की शिकायत मिली। वहीं गायों की देखरेख की उचित व्यवस्था नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि गौठान योजना के नाम से प्रदेश सरकार खुलकर भ्रष्टाचार कर रही है।


आप गाय के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे सीजी न्यूज चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान Brijmohan Agarwal छत्तीसगढ़ में बीजेपी you are doing corruption in the name of cow Chalbo Gauthan Kholbo poll campaign BJP in Chhattisgarh CG News बृजमोहन अग्रवाल