बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, बस्तर में चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे, बस्तर में चार कार्यक्रमों में होंगे शामिल

JAGADALPUR. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को बस्तर के प्रवास पर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आम सभा संबोधित करेंगे जिसकी तैयारी लालबाग परेड ग्राउंड में कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अन्य भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का शुक्रवार को दौरा किया और तैयारियों का जायजा लिया। 





बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित किया गया





गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन लोकसभा सीटों पर प्रवास कर रहे हैं जहां पर भाजपा का सांसद नहीं है। इसी सिलसिले में उनका कार्यक्रम बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित किया गया है। जेपी नड्डा यहां पर केंद्र सरकार द्वारा बनाई जा रही अस्पताल का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही यहां बस्तर लोकसभा की कोर कमिटी की बैठक भी जेपी नड्डा के द्वारा ली जाएगी।





दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता का दर्शन करेंगे





मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कल छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। नड्डा बस्तर संभाग में 4 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता का दर्शन करेंगे। जगदलपुर में ही मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे। जगदलपुर में बस्तर लोकसभा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और जगदलपुर में एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे।





यह खबर भी पढ़ें











दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता का दर्शन करेंगे





जगदलपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम की तैयारी पिछले कुछ दिनों से जोर शोर से चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडे इस तैयारी में जुटे हुए हैं। इधर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सहित सभी बड़े नेताओं ने जगदलपुर में डेरा जमा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कल सुबह जगदलपुर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बस्तर के सभी जिलाध्यक्षों को सभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी है। 





मुख्यमंत्री ने पूछा है कि BJP बोनस विरोधी क्यों है





राष्ट्रीय अध्यक्ष आमसभा में मोदी और प्रदेश की BJP सरकार के द्वारा बस्तर के लिए किए गए कार्यों योजनाओं का लेखा जोखा रखेंगे। इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ आने के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर कुछ सवाल दागे हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा है कि BJP बोनस विरोधी क्यों है?, BJP सरकार कर्जा माफ क्यों नहीं करती?, रमन सरकार ने बोनस, धान का दाम 2100 रु. क्यों नहीं दिया।



CG News सीजी न्यूज BJP President JP Nadda छत्तीसगढ़ दौरा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा Chhattisgarh tour will be involved in programs in Bastar on February 11 11 फरवरी को बस्तर में कार्यक्रमों में होंगे शामिल