रायपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कांग्रेस पर आरोप, बोले- जहां कांग्रेस, वहां गरीबी-भुखमरी-बेरोजगारी 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कांग्रेस पर आरोप, बोले-  जहां कांग्रेस, वहां गरीबी-भुखमरी-बेरोजगारी 

RAIPUR. छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में कोई निवेश को तैयार नहीं है। जहां-जहां कांग्रेस रहेगी, उस प्रदेश में गरीबी भुखमरी बेरोजगारी ही रहेगी। भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर धान खरीदी के गलत आंकड़े देने का भी आरोप लगाया है। 



कांग्रेस के राज में हर तरफ अराजकता, गुंडागर्दी का माहौल 



अरुण साव का कहना है कि राज्य की कांग्रेस सरकार का दावा था 92 हजार करोड़ का निवेश आएगा, लेकिन निवेश आया केवल 4 हजार करोड़ का।  उन्होंने कहा कि दावा था कि एक लाख लोगों को नए निवेश से रोजगार मिलेगा, लेकिन मिला सिर्फ 3 हजार लोगों को। कांग्रेस के राज में हर तरफ अराजकता, गुंडागर्दी का माहौल है। सड़कें जर्जर हो चुकी सरकार किसी भी प्रकार की सुविधाएं नहीं दे रही हैं। 



ये खबर भी पढ़ें...






कांग्रेस विकास विरोधी थी और आज भी है 



साव ने कहा कि यहां सामान्य काम करवाने के लिए लाखों रुपए की रिश्वत ली जा रही है। इन्हीं सब चीजों से त्रस्त होकर कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में अब कोई निवेश के लिए तैयार नहीं होना चाहता। कांग्रेस विकास विरोधी थी और आज भी है। यह छत्तीसगढ़ में प्रमाणित हुआ है। नया निवेश न आने से छत्तीसगढ़ में विकास कार्य रुक गए हैं।



कांग्रेस ने राज्य में धान खरीदी के दिए गलत आकड़े 



इसके साथ ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने सरकार पर धान खरीदी को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। संदीप शर्मा का आरोप है कि प्रदेश में धान खरीदी समितियों से खरीदे गए धान में से 77 प्रतिशत धान के उठाव की जानकारी गलत है। धान उठाव के लिए सिर्फ ऑनलाइन परमिट जारी हुआ, लेकिन अभी तक धान का उठाव पूरा नहीं हुआ है। धान का उठाव नहीं होने से समितियों में धान जाम हो गया है, जिसके कारण किसानों को अब टोकन नही मिल रहा है। 



प्रदेश में धान खरीदी ठीक चल रही हैं : सुशील आनंद



छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि प्रदेश में धान खरीदी ठीक चल रही हैं। कहीं भी किसी प्रकार कि दिक्कत नहीं है। इस बार भी धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटेगा। भाजपा ने धान खरीदी को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया था, इसलिए वे अब इस मामले में राजनीति कर रहे हैं।


छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला सीजी न्यूज साव ने कांग्रेस पर लगाए आरोप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव attacked the Congress government of Chhattisgarh Saw accused the Congress BJP state president Arun Saw CG News