Advertisment

दुर्ग में विधायक का पुतला दहन कर रही थी बीजेपी, पुलिसकर्मी से झड़प में झुलस गया कार्यकर्ता, प्रदर्शनकारियों ने किया चक्काजाम

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
दुर्ग में विधायक का पुतला दहन कर रही थी बीजेपी, पुलिसकर्मी से झड़प में झुलस गया कार्यकर्ता, प्रदर्शनकारियों ने किया चक्काजाम

DURG. शहर विधायक अरुण वोरा का जन्मदिन नगर निगम दफ्तर के अंदर मनाना बीजेपी को नागवार गुजर रहा है। इसको लेकर आज शहर विधायक का बीजेपी ने पुतला दहन कर दिया। वहीं पुतला दहन के दौरान एक पुलिस कर्मी के द्वारा प्रदर्शनकारियों से हाथापाई करना बवाल का विषय बन गया। भाजपाइयों ने नाराज होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मी पर ठोस कार्रवाई की मांग की है। 





यह है पूरा मामला





बता दें कि दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा का जन्मदिन नगर निगम दुर्ग कार्यालय प्रांगण में मनाया गया। इसी बात का विरोध भाजपा के द्वारा आज किया गया। भाजपा के द्वारा अरुण वोरा का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। पुतला दहन को रोकने सिटी कोतवाली पुलिस भी मौजूद थी। भाजपाइयों ने जैसे ही पुतला दहन किया वैसे ही सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक चौधरी ने जलते पुतले को उठाकर प्रदर्शनकारियों पर ही धकेलना शुरू कर दिया। अच्छी बात तो यह रही कि जलते पुतले से कोई जख्मी नहीं हुआ। 





अधिकारी के पहुंचने पर मामला शांत हुआ





इस घटना में भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू के सर के बाल भी झुलस गए। फिर क्या था, विधायक के खिलाफ खोला गया मोर्चा पूरा पुलिस कर्मी की ओर मुड गया। पुलिस के इस व्यवहार पर भाजपाइयों ने पटेल चौक पर घंटो प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी जमीन पर लेट गए और पुलिस कर्मी पर कार्रवाई कि मांग करने लगे। पुलिस के अधिकारी के पहुंचने पर मामला शांत हुआ और आवाजाही सुगम किया गया।



 



CG News सीजी न्यूज Durg MLA Arun Vora effigy burnt BJP furious protest Chakkajam in Chhattisgarh दुर्ग विधायक अरुण वोरा का पुतला दहन बीजेपी का उग्र प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में चक्काजाम
Advertisment