केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बीजापुर में केंद्रीय याेजनाओं की समीक्षा करेंगे

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय बीजापुर में केंद्रीय याेजनाओं  की समीक्षा करेंगे

Raipur। प्रदेश के आकांक्षी जिलों के पूर्व घोषित दाैरे के तहत अब केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय छत्तीसगढ़ आ रहे है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय सुबह 10:45 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे व हेलीकाॅप्टर से बीजापुर के लिए रवाना होंगेे। केन्द्रीय मंत्री राय बीजापुर में पहले विभिन्न जन प्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे व जिले में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री  नित्यानंद राय अपने इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों की बैठक लेंगे एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ रात्रि भोजन करेंगे।



    प्रदेश के आकांक्षी जिलों में केंद्रीय मद तथा केंद्रीय याेजनाओं का जायजा लेने लगातार केंद्रीय मंत्रियाें का दौरा हो रहा है।यह माना जा रहा है कि, कई जिलों में केंद्रीय मद तथा केंद्रीय याेजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतें दिल्ली तक पहुंची है,इसलिए ही सिलसिलेवार तरीके से प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा हो रहा है। यह छठवें केंद्रीय मंत्री हैं, जिनका प्रदेश में दाैरा होने जा रहा है।  इन मंत्रियाें की रिपाेर्ट सीधे दिल्ली जमा हो रही है। कांग्रेस ने इन केंद्रीय मंत्रियाें के दाैरों में शासकीय बैठकों के दाैरान भाजपा कार्यकर्ताओं की माैजुदगी होने का आरोप लगा आपत्ति कर चुकी है।


BJP बीजापुर बैठक meeting CONGRESS छत्तीसगढ़ nityanand rai Beejapur गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय home affairs minister of state Chhattisgarh