ढाई सौ कीर्तन मंडलियों ने हरि नाम का जाप करते हुए नगर भ्रमण किया, सरायपाली का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

author-image
एडिट
New Update
ढाई सौ कीर्तन मंडलियों ने हरि नाम का जाप करते हुए नगर भ्रमण किया, सरायपाली का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज






नितिन मिश्रा, Mahasamund. महासमुंद जिले के सरायपाली में छत्तीसगढ़ संकीर्तन समिति ने एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 15 हजार लोग शामिल हुए। करीब ढाई सौ कीर्तन मंडलियों ने हरे कृष्णा, हरे राम  नाम जपकर शहर का चक्कर लगाया। जिससे यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। यह आयोजन प्रदेश की कीर्तन मंडलियों ने विशेष पहचान दिलाने के लिए किया गया था। 



कीर्तन मंडलियों को मिली  विशेष पहचान



सरायपाली के नई मंडी बाज़ार में बड़े भक्तिमय आयोजित हुआ। छत्तीसगढ़ संकीर्तन समिति के इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए ढाई सौ भजन कीर्तन मंडलियों ने अपनी सहभागिता दी। जानकारी के अनुसार ये कीर्तन मंडलियां शहर के घंटेश्वरी मंदिर, कुटेला चौक, पतेरापाली और झिलमिला से जयस्तंभ चौक तक पहुंची। इस दौरान यह मंडलियां शहर के हर हिस्से में जाकर हरे कृष्णा, हरे राम का जाप करते हुए कार्यक्रम स्थल में इकट्ठा पहुंचे थे। पूरा कार्यक्रम लगभग भक्ति रस में डूबे 15 हजार लोगों की उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम के गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद कीर्तन मंडलियों को नई पहचान मिली है। 



रिकॉर्ड बुक के एशिया प्रमुख की उपस्थिति में हुई घोषणा



भक्तिमय आयोजन में बने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के साक्षी गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया प्रमुख मनीष बिश्नोई और उनकी पूरी टीम बनी है। मनीष बिश्नोई ने कहा कि इस कीर्तन भजन मंडली ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडली के सदस्यों के प्रयास की सराहना की है। जिसके बाद इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा प्रदान किया गया।


Raipur News रायपुर न्यूज Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज CG Kirtan Mandalis Mahasamund Saraipali Golden Book of World Record सीजी कीर्तन मंडलियां महासमुंद सरायपाली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड