छत्तीसगढ़ में टी. एस. सिंहदेव बोले- BJP के पास चेहरा नहीं, कांग्रेस के पास भी चेहरा नहीं था फिर भी वोटर ने मौका दिया

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में टी. एस. सिंहदेव बोले- BJP के पास चेहरा नहीं, कांग्रेस के पास भी चेहरा नहीं था फिर भी वोटर ने मौका दिया

याज्ञवल्क्य मिश्रा, RAIPUR. मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने सियासत की पिच पर गुगली फेंकी है। मंत्री सिंहदेव ने एक सवाल के जवाब में यह माना है कि कांग्रेस में उनके समर्थक जो उन्हें बतौर सीएम देखना चाहते थे, उनके नजरिए का असर चुनाव पर पड़ेगा। आज कांग्रेस के पास चेहरा है सीएम भूपेश और बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं है। मंत्री सिंहदेव ने कहा मतदाता वोट डालते वक्त उपलब्ध सभी चेहरों को देखकर विकल्पों को देखकर वोट करता है कि कौन सबसे बेहतर होगा। स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव रायपुर स्थित निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।





कैसी थी सवाल की पिच और क्या थी सिंहदेव की गुगली





स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के सीएम बनने को लेकर आशान्वित लोगों ने वोट किया था, लेकिन अब क्या वैसे वोट मिलेंगे क्योंकि मंत्री सिंहदेव तो सीएम बने नहीं है। सिंहदेव यदि बागी तेवर नहीं भी अपनाते हैं तो भी सिंहदेव के समर्थक क्या कांग्रेस का साथ देंगे ? इस सवाल को पत्रकार ने इन शब्दों में मंत्री सिंहदेव से पूछा- चुनाव को देखते हुए जो फीडबैक है कि कांग्रेस जीत रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की आधी आबादी चाहती है कि मुख्यमंत्री आप बनें तो आज जो स्थिति है उसका असर आने वाले चुनाव पर पड़ेगा ?





इसके जवाब में मंत्री सिंहदेव ने कहा





हां, लोगों का भी रोल रहता है, एक हद तक रोल रहता है। इसके ठीक बाद सिंहदेव ने आगे कहा मतदाता जागरुक है, वह देखता है कि अब यह परिस्थिति है। चेहरों के विकल्पों में बेस्ट विकल्प कौन सा है। लोग यह देखेंगे कि बीजेपी है, आप है, एनसीपी है, छजका है, कांग्रेस है, इसमें बेस्ट कौन है।





ये खबर भी पढ़िए...











कांग्रेस के पास भी नहीं था चेहरा, फिर भी मतदाता ने दिया मौका





स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने बीजेपी को लेकर कहा है कि उसके पास कोई चेहरा नहीं दिखता कि वह आखिर किस चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ेगी। जबकि पंद्रह साल कांग्रेस के पास चेहरा नहीं था। सिंहदेव ने पंद्रह साल का जिक्र किया जाहिर है वे 2018 में मिली कांग्रेस की बंफर जीत को शामिल कर रहे थे। मंत्री सिंहदेव ने कहा- आज बीजेपी का पास चेहरा नहीं दिखता, तब कहते थे कि डॉ. रमन सिंह जी हैं, स्थापित चेहरा हैं। कांग्रेस के पास कोई भी नहीं है, कैसे करेंगे। लेकिन मतदाताओं ने मौका दिया। कांग्रेस को बहुत बड़ा बहुमत दिया, विश्वास किया, सभी वर्गों ने मिलकर किया, तभी ऐसा परिणाम आ सकता था नहीं तो असंभव है।





सीएम बनने के प्रबल दावेदार रहे और ढाई बरस में आए तूफान जो कि सीधे दिल्ली पहुंच कर थमा उसके एकमात्र कारक मंत्री सिंहदेव ही थे। आज भी सीएम पद पर बदलाव की बातें होती हैं तो भी लोग मंत्री सिंहदेव की ही तलाश करते हैं। बीते दिनों अंबिकापुर में मंत्री सिंहदेव कह चुके हैं कि पचहत्तर पार की बात है तो सीएम बघेल ही तो लाएंगे। खबरें यह भी हैं कि मंत्री सिंहदेव खुद के साथ छल से क्षुब्ध हैं। उनके समर्थक बुरी तरह नाराज है। उन्हीं मंत्री सिंहदेव ने कहा- आज पक्ष के पास चेहरा है, हमारे चुनाव के जो फेस हैं वो मुख्यमंत्री जी ही रहेंगे, कोई कारण नहीं दिख रहा है कि वो नहीं रहेंगे।





कुछ कमियां हो सकती हैं, लेकिन मतदाता तय करेंगे





मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने उस एक सवाल के लंबे से इस जवाब के आखिरी में यह भी कहा है कि कांग्रेस किसानों और अन्य वर्गों के लिए कई नीतियों के माध्यम से काम कर रही है।कुछ कमियां हो सकती हैं मतदाता तय करेंगे।



 



Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज minister ts singhdev मंत्री टी एस सिंहदेव Singhdev political pitch Singhdev googly in Chhattisgarh सिंहदेव की सियासत पिच छत्तीसगढ़ में सिंहदेव की गुगली