झारखंड का गैंगस्टर वसूलता था रंगदारी, छापे में छग की पुलिस ने मुंबई-कोलकाता से उसके 3 शूटर साथी किए गिरफ्तार

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
झारखंड का गैंगस्टर वसूलता था रंगदारी, छापे में छग की पुलिस ने मुंबई-कोलकाता से उसके 3 शूटर साथी किए गिरफ्तार

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर के तीन शूटर को पुलिस ने मुंबई और हरियाणा में छापा मारकर गिरफ्तार किया है। इन पर रायपुर के एक बड़े कारोबारी से रंगदारी वसूलने का आरोप है। आरोपियों ने 20 दिन तक रेकी करने के बाद कारोबारी के ऑफिस के बाहर दो फायर किए और वहां से भाग निकले। कुछ दिन बाद गैंग ने मलेशिया के नंबर से धमकी भरा फोन किया और पैसे मांगे। कारोबारी ने इसकी रायपुर के सिविल लाइन थाना में शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू किया। आरोपियों से एक कट्‌टा, कारतूस और बाइक को जब्त किया गया है। गैंगस्टर का विदेशों में भी नेटवर्क है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 



तकनीकी जांच के बाद तीनों को किया गिरफ्तार 



पुलिस के अनुसार कारोबारी सुशील सिंघानिया का रायपुर, कोरबा और झारखंड में कोयला का बड़ा कारोबार है। उनका शंकर नगर में ऑफिस है। झारखंड के गैंगस्टर अनिल साहू व मयंक सिंह ने उनसे रंगदारी वसूला चाहते थे। उन्होंने इसके लिए हरियाणा के बलविंदर सिंह (19), हैरी सिंह उर्फ पाली (27) और भोपाल के आशीष निकम (27) को दो लाख रुपए में सुपारी दी थी। उन्हें रायपुर में गोली चलाने को कहा गया। आरोपी जनवरी में भिलाई आए थे। ये 10 दिन रेकी करने के बाद रायपुर आ गए। यहां होटल में रूके। 10 दिन इधर-उधर घूमे। 11 फरवरी को शंकर पर दो फायर किए थे। पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया।



ये भी पढ़ें...






रायपुर ने पुलिस ने हरियाणा और पंजाब पुलिस से मांगी जानकारी 



चर्चित पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद में छापा मार कर दो शूटर को पकड़ा था। इसी फतेहाबाद के बलविंदर सिंह और हैरी सिंह रहने वाले है। पुलिस दोनों का मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों से लिंक निकाल रही है। पुलिस को शक है कि बलविंदर और हैरी दोनों उससे जुड़े हो सकते हैं। पुलिस हरियाणा और पंजाब पुलिस से दोनों के संबंध में जानकारी मांगी है।


मुंबई-कोलकाता से पकड़े शूटर सीजी पुलिस की कार्रवाई सीजी न्यूज 3 शूटर गिरफ्तार gangster of Jharkhand shooter caught from Mumbai-Kolkata CG police action 3 shooter arrested CG News झारखंड का गैंगस्टर