CGPSC-2021 की सिलेक्शन लिस्ट जारी, रायपुर की प्रज्ञा बनीं टॉपर, 171 पदों के लिए 7 माह पहले हुए इंटरव्यू का अब आया नतीजा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
CGPSC-2021 की सिलेक्शन लिस्ट जारी, रायपुर की प्रज्ञा बनीं टॉपर, 171 पदों के लिए 7 माह पहले हुए इंटरव्यू का अब आया नतीजा

RAIPUR. आरक्षण विवाद की वजह से इंटरव्यू के नतीजों पर लगी रोक खत्म होने के कुछ दिनों बाद राज्य सिविल सेवा परीक्षा-2021 के फाइनल रिजल्ट गुरुवार (11 मई) रात को जारी कर दिए गए हैं। राजधानी की प्रज्ञा नायक टॉप-10 की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा टॉप-10 में 2 अन्य महिलाओं के साथ 7 पुरुष हैं। पीएससी-2021 कुल 171 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 170 पदों के लिए चयन सूची जारी की गई है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद सितंबर 2022 में इसके लिए इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। लेकिन आरक्षण विवाद की वजह से इंटरव्यू के नतीजों पर रोक लग गई थी।



सात महीने पहले हो गए थे इंटरव्यू



लोक सेवा आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के 20 सेवाओं की भर्ती के लिए नवंबर 2021 में विज्ञापन जारी किए गए थे। इसके अनुसार फरवरी 2022 में प्रीलिम्स का आयोजन किया गया था। मुख्य परीक्षा यानी मेंस मई 2022 में हुई थी। इसमें 2565 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मेंस के रिजल्ट के आधार पर 509 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ था। यह सभी उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हुए थे। पीएससी-2021 में डिप्टी कलेक्टर के 15 और डीएसपी के 30 पद हैं। इसके अलावा नायब तहसीलदार, वित्त सेवा अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, श्रम पदाधिकारी, रोजगार अधिकार जैसे पद शामिल हैं।



ये खबर भी पढ़िए....






प्रज्ञा नायक का पहला रैंक



रायपुर की दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 निवासी, रायपुर की प्रज्ञा नायक ने पहला रैंक हासिल किया है। प्रज्ञा ने बताया कि उन्‍होंने 2020 से लक्ष्य तय कर सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। खुद को साबित करने के लिए बिना कोचिंग के घर पर ही रहकर पढ़ाई की। 10 से 11 घंटे तक सेल्फ स्टडी करती थी, जो चीजें समझ नहीं आती उसे बार-बार पढ़ती थी। 12वीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई की। पर‍िवार के लिए यह दोहरी खुशी का पल है क्‍योंकि प्रज्ञा के भाई प्रखर नायक ने भी सीजीपीएससी में 20वां रैंक हासिल किया है।



यें हैं टॉपर 




  • प्रज्ञा नायक


  • अनन्या अग्रवाल

  • शशांक गोयल

  • भूमिका कटियार

  • राणा विजय

  • योगेश्वर कुमार द्विवेदी

  • अमित कुमार भारद्धाज

  • नीतेश

  • अभिषेक तिवारी

  • उमेश रात्रे


  • छत्तीसगढ़ पीएससी Chhattisgarh PSC छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh PSC Result प्रज्ञा नायक को पहला स्‍थान छत्तीसगढ़ पीएससी के परिणाम Pragya Nayak ranked first Chhattisgarh News
    Advertisment