चक दे इंडिया की कोमल ने की सगाई, देहरादून में हुई रिंग सेरेमनी, आज बिलासपुर में शादी 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
चक दे इंडिया की कोमल ने की सगाई, देहरादून में हुई रिंग सेरेमनी, आज बिलासपुर में शादी 

BILASPUR. फिल्म चक दे इंडिया की कोमल चौटाला ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक्टर ध्रुवादित्य भागवानानी से सगाई कर ली है। रिंग सेरेमनी 03 फरवरी (शुक्रवार) की रात देहरादून में हुई। इस दौरान देर रात तक पार्टी चलती रही। इससे पहले मेहंदी रस्म भी हुई। चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य भागवानानी की 4 फरवरी (शनिवार) यानी आज बिलासपुर में शादी होगी। इस दौरान चित्राशी और चक दे इंडिया के स्टार्स भी खूब मस्ती करते दिखें।



चित्राशी और ध्रवादित्य की रिंग सिरेमनी हुई



जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को होटल ईस्ट पार्क में बॉलीवुड के स्टार्स के अलावा चक दे इंडिया के करीब आधा दर्जन कलाकार भी पहुंच गए हैं। इससे पहले चित्रांशी के साथ देहरादून से उनके पैरेंट्स भी सुबह होटल पहुंच गए थे। वहीं, रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य के पैरेंट्स, दोस्त और रिश्तेदार भी मेहंदी की तैयारी में जुट गए। दोपहर में मेहंदी की रस्म शुरू हुई। इस दौरान चक दे इंडिया के स्टार्स ढोल-तासों के साथ थिरकते नजर आए। शुक्रवार की रात चित्राशी और ध्रवादित्य की रिंग सिरेमनी हुई। इस दौरान कॉकटेल पार्टी के साथ फिल्म स्टार्स जमकर थिरकते नजर आए। देर रात तक पार्टी का दौर चलता रहा। ध्रुवादित्य ने रेडियो मिर्ची के साथ एक रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद वे मुंबई में सेटल हो गए हैं। 



ये खबर भी पढ़िए...



PM मोदी के बाद बिग बी ने की मिलेट्स की तारीफ, अमिताभ बच्चन ने सीएम को लिखा पत्र, मिलेट को विश्व विख्यात बनने की कामना



एक-दूसरे को 11 साल से कर रहे डेट



ध्रुवादित्य और चित्राशी करीब 11 साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब जीवन भर के लिए साथ होने जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी से जुड़े नए अपडेट सामने आते रहे हैं। लेकिन, अब उनके सात फेरों वाली तस्वीर भी आने में देर नहीं है। शाहरुख खान की हिट फिल्म चक दे इंडिया में को-स्टार कोमल चौटाला की भूमिका अदा करने वाली चित्राशी रावत अब छत्तीसगढ़ की बहू बनने जा रही हैं। फिल्म प्रेममयी से एक-दूसरे के करीब आए रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ उनकी शादी होगी। वैवाहिक रस्में आज बिलासपुर में निभाई जाएंगी। इसके लिए शहर के निजी होटल में जोरदार तैयारी कर ली गई हैं।


Komal Chautala married in Chhattisgarh Komal Chautala of film Chak De India Komal Chautala Komal marries Dhruvaditya Bhagwanan कोमल चौटाला की छत्तीसगढ़ में  शादी फिल्म चक दे इंडिया की कोमल चौटाला कोमल चौटाला कोमल ने ध्रुवादित्य भागवानानी से की शादी