छत्तीसगढ़ सीमा से लगे राजनांदगांव के गढ़चिरौली में 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में था शामिल 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ सीमा से लगे राजनांदगांव के गढ़चिरौली में 2 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में था शामिल 

RAJNANDGAON. नक्सल प्रभावित क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे शहरों में फोर्स लगातार सर्चिंग कर रही है। इसमें जवानों को कामयाबी भी मिल रही है। इस बीच, महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। इनामी हार्डकोर नक्सली वट्टे उर्फ प्रदीप वनजा वढ़े (40 वर्ष) पर दो लाख रुपए का इनाम था। बताया गया कि नक्सली वट्टे उर्फ प्रदीप अपने गांव भामरागढ़ के मौजा गांव नेलगुंडा में छिपा था। सूचना मिलते ही गढ़चिरौली पुलिस ने लगुंडा पहुंचकर इनामी नक्सली को पकड़ा। नक्सली प्रदीप पर कई वारदात में शामिल होने का आरोप भी है।

 



गांव में छिपकर काम कर रहा था नक्सली



जानकारी के अनुसार, इनामी नक्सली पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए गांव में छिपकर काम कर रहा था। गढ़चिरौली जिले में नक्सली लगातार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। वहीं पुलिस बल को भी नुकसान पहुंचाने और मारने की योजना बना रहे हैं। दरअसल, इसके लिए गढ़चिरौली एसपी नीलोत्पल के नेतृत्व में पुलिस बल विशेष अभियान चलाकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 



भामरागढ़ दलम में सदस्य के रूप में कर रहा था काम



एसपी नीलोत्पल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली साल1997 में नक्सलियों के दल में शामिल हुआ था। वर्तमान में यह भामरागढ़ दलम में सदस्य के रूप में काम कर रहा था। नक्सली वढ़े उर्फ प्रदीप के खिलाफ आठ हत्या, तीन पुलिस मुठभेड़, एक डकैती समेत दूसरे मामलों में 13 केस दर्ज हैं। बता दें कि गढ़चिरौली पुलिस नक्सल विरोध अभियान चला रही है, जिसमें अब तक 60 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इसके अलावा पुलिस ने तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।



ये खबर भी पढ़िए...



बिलासपुर के मेला स्थल के पास 500 मकानों को तोड़ने पहुंची निगम की टीम, जमकर हुआ विवाद



142 नक्सली कर चुके हैं सरेंडर



दंतेवाड़ा में इसी महीने एक इनामी समेत दो महिला हार्डकोर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। डीआईजी दंतेवाड़ा रेंज, डीआईजी सीआरपीएफ और एसपी दंतेवाड़ा के समक्ष महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इसमें से एक महिला महुपदर एलओएस की सदस्य है तो दूसरी कांगेरवेली एरिया कमेटी केएएमएस पार्टी की सदस्य है। बता दें लोन वर्रा टू अभियान के तहत अब तक 142 इनामी माओवादी समेत कुल 566 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं।


महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने नक्सली को पकड़ा छत्तीसगढ़ नक्सलियों के खिलाफ अभियान राजनांदगांव में 2 लाख का इनामी पकड़ाया छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर कार्रवाई Maharashtra Gadchiroli police caught Naxalite Campaign against Chhattisgarh Naxalites reward 2 lakh caught Rajnandgaon Action Naxalites Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News