/sootr/media/post_banners/f5dfa60ae48ec31d303b3edd5122a9a852add78c8f232ea67cea43ff092e888b.jpeg)
AMBIKAPUR. सरगुजा की सड़कों पर अब सरगुजा पुलिस की महिला गस्ती दल भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गस्त करती नजर आएगी। सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं सुरक्षा का एहसास दिलाने के उद्देश्य से 12 सदस्यीय महिला गस्ती दल का गठन किया गया हैं। इसमें 1 उप निरीक्षक, 1 प्रधान आरक्षक, 10 महिला आरक्षक ड्यूटी मे तैनात रहेंगी।
महिला पुलिसकर्मी बदमाशों पर रखेंगी नजर
सरगुजा की सडकों पर पुलिस गश्ती के साथ अब महिला पुलिस कर्मी भी गस्त करती नजर आएंगी। पुलिस लाइन अम्बिकापुर से महिला पुलिसकर्मियों की गस्ती दल को पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के कुछ इलाकों में महिला अपराध की बढ़ती शिकायतों को कम करने व महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए इस तरह की पहल शुरू की है। इससे महिला पुलिस कर्मी इलाकों में गश्त करके महिला अपराधों पर लगाम लगा सकें। साथ ही प्रभावित इलाकों में जाकर पीड़ित महिलाओ की मदद कर सके। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने महिला पुलिसकर्मियों की गस्ती दल को ब्रीफिंग के दौरान महिला जागरूकता एवं महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए महिला पेट्रोलिंग टीम का गठन करना एवं महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु टीम को हर जरूरतमंद महिला तक सरगुजा पुलिस की सेवाएं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया।
ये खबर भी पढ़ें...
पुलिस विभाग की महिला विंग वाहनों में पेट्रोलिंग करते नजर आएगी
महिला गस्ती दल आधुनिक संसाधनों से लैस होकर शहर के भीड़ भाड़ वाले जगहों पर, स्कूल कॉलेजों, चौपाटी आदि स्थानों पर लगातार भ्रमण कर आम नागरिकों को महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक करेगी। साथ ही किसी आपत्कालीन स्तिथि मे एवं किसी अन्य दूसरी घटना के रोकथाम मे भी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। किसी भी अप्रिय स्तिथि में महिला गस्ती दल को बॉडी कैमरा के माध्यम से उददंडता करने वालों की पहचान कर विधिवत कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। महिला गस्ती दल के साथ त्वरित कार्यवाही हेतु थाने की पेट्रोलिंग वाहन भी गस्ती दल के साथ रहेंगे। आमनागरिक महिला गस्ती दल की आवश्यकता महसूस होने पर डायल 112 एवं अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से अपनी सुचना दर्ज करा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा की नई पहल
महिला सुरक्षा को लेकर महिला एसपी की यह पहल काफी सफल हो सकती है बशर्ते जिस उद्देश्य को लेकर यह पहल शुरू की गई है। उसका शत-प्रतिशत पालन इस दल के पुलिसकर्मियों के द्वारा किया जाए। साथ ही साथ इस अभियान के प्रचार प्रसार की जरूरत भी है। इससे जोड़कर युवतियां और महिलाएं इसका लाभ ले सकें और खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।