छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी, कल काम पर लौटने के नोटिस को जलाकर करेंगे बड़ा प्रदर्शन

author-image
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी, कल काम पर लौटने के नोटिस को जलाकर करेंगे बड़ा प्रदर्शन

शिवम दुबे, Raipur. छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का प्रदर्शन जारी है। 48 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला हुआ है। वही आंगनबांड़ी कार्यकर्ता भी हड़ताल को लेकर 24 दिनों के बाद भी अड़े हुए है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 6 सूत्रीय मांग है। जिसमें  कलेक्टर दर पर मानदेय बढ़ाने, नियमतिकरण, आंगनबांड़ी और सहायिकाओं प्री-प्राइमरी स्कूल का दर्ज कराना शामिल है। इसके साथ ही सेवा भर्ती नियम संशोधन किया जाने की मांग भी आंगनबांड़ी सहायिकाओं कार्यकर्ताओं ने रखी है।





कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा’





हालही में शासन ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका समूहों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में 48 घंटे के भीतर काम पर लौटने की बात कही गई थी। लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन सीटू की अध्यक्ष शालिनी दिलावर का कहना है कि सरका औऱ विभाग भले ही नोटिस जारी कर दे। लेकिन हमारी मांगे जायज हैं। इन मांगों को हम लेकर रहेंगे। भले विभाग या सरकार हमें नोटिस जारी कर दे। आंदोलन अभी जारी रहेगा।





कल बूढ़ा तालाब में बड़ा प्रदर्शन





दो दिनों पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हड़ताल से वापस आने की चेतावनी दी गई थी लेकिन अब फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 17 फरवरी को बूढ़ातालाब धरना स्थल में प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। अल्टीमेटम के नोटिस की कॉपी जलाकर ये कार्यकर्ता प्रदर्शन करने वाली है।





20 फरवरी को करेंगी सीएम हाउस घेराव





मिली जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 20 फरवरी को रैली निकाल कर सीएम हाउस का घेराव करने का भी ऐलान किया है। बता दें कि एक लाख से ज्यादा आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। राजधानी में संयुक्त मंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद भी आंदोलन जारी रह सकता है।



Chhattisgarh Anganwadi workers रायपुर न्यूज Raipur News Anganwadi workers protest छत्तीसगढ़ न्यूज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का प्रदर्शन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता Chhattisgarh News Cm house Protest