छत्तीसगढ़ में CGPSC ने फिर निकाली भर्ती, सिविल जज के 48 पदों के लिए 12 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में CGPSC ने फिर निकाली भर्ती, सिविल जज के 48 पदों के लिए 12 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन 

RAIPUR. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजीपीएससी ने एक बार फिर भर्ती निकाली है। सीजीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा-2022 के बाद अब सिविल जज भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी कर दी है। जारी विज्ञापन के अनुसार जजों के 48 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन 12 दिसंबर से जमा होंगे। सिविल सेवा के पदों की तरह इस बार भी नहीं बताया गया कि 48 पदों में किन-किन वर्गों के लिए कितने पोस्ट आरक्षित रहेंगे। हालांकि अफसरों का कहना है कि परीक्षा के पहले यह तय कर लिया जाएगा।



दरअसल, प्रदेश में आरक्षण पर फैसला नहीं होने की वजह से भर्ती परीक्षाओं के नतीजे रोकने के साथ ही इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, बीएड समेत कई कोर्स की काउंसिलिंग भी बंद है। इसके बावजूद सीजीपीएससी ने आवेदन मंगाए है। बता दें कि सिविल जज भर्ती के लिए पीएससी को कुछ महीने पहले ही प्रस्ताव मिला था। भर्ती की तैयारी की ही जा रही थी कि सितंबर में आरक्षण पर हाईकोर्ट का फैसला आ गया। इसके बाद से ही नए पदों पर भर्ती नहीं की जा रही थी। लेकिन अब सिविल सेवा के पदों के बाद जजों के लिए भर्ती निकाली गी है। 



ये खबर भी पढ़िए



रायपुर के घरघोड़ा में किसान के बगीचे में मिली हाथी के बच्चे की लाश, करंट लगने से मौत की आशंका



पिछले साल भी PSC से सिविल जज की परीक्षा हुई थी



पिछले साल भी पीएससी से सिविल जज की भर्ती परीक्षा हुई थी। 2019 में सिविल जज के 39 और 2020 में 32 पद थे। जानकारों का कहना है कि पीएससी से अभी कुछ और भर्तियों के लिए भी सूचना जारी की जाएगी। इसमें एबीईओ के पद मुख्य है। इसमें 70 से ज्यादा पदों के लिए सूचना जारी होगी। शिक्षा विभाग को इसके लिए प्रस्ताव मिल गया है। आरक्षण से संबंधित श्रेणियों की जानकारी दी जाएगी या नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।



जजों की भर्ती के लिए अंतिम तारीख 28 फरवरी 



पीएससी की ओर से व्यवहार न्यायाधीश के 48 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 दिसंबर से शुरू होंगे। परीक्षा 26 फरवरी 2023 को होगी। सिविल जज भर्ती के लिए 3 स्तर पर परीक्षा होगी। पहला प्रारंभिक, दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा वायवा। परीक्षा के पैटर्न और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी भी पीएससी की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।


Recruitment Chhattisgarh CGPSC Recruitment Civil Judge Civil Judge Recruitment on 48 Posts  Chhattisgarh Civil Judge Application Date When Civil Judge Recruitment Chhattisgarh सीजीपीएससी ने सिविल जज की निकाली भर्ती छत्तीसगढ़ में 48 पदों पर सिविल जज भर्ती सिविल जज आवेदन डेट छत्तीसगढ़ में कब सिविल जज की भर्ती