रायपुर में भूपेश बोले- भारत जोड़ो यात्रा रोकने के बहाने खोज रही भाजपा, कोरोना में कराए कई राज्यों में चुनाव

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में भूपेश बोले- भारत जोड़ो यात्रा रोकने के बहाने खोज रही भाजपा, कोरोना में कराए कई राज्यों में चुनाव

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर में कहा है कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का नया तरीका खोज रही है। अगर देश में कोरोना फैला तो निश्चित रूप से यात्रा प्रभावित होगी, लेकिन अभी नहीं है तो रोकने के बहाने खोज रहे हैं। सीएम ने कहा कि जब कोरोना था तब पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश में चुनाव कराए गए थे। 



भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी है



बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त है। उनकी यात्रा हरियाणा पहुंच चुकी है। इसी बीच आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है। मंत्री ने कहा है कि देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित कर दें। स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चिट्ठी लिखी है और यात्रा रोकने की अपील की है।



यह खबर भी पढ़ें






कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है 



दरअसल, चीन समेत कई देशों कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है और राज्यों को भी राज्यों को जीनोम सिक्ववेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों नेताओं से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की अपील की है।



यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लेना चाहिए: मांडविया



मनसुख मांडविया ने कहा है कि अगर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल पालन करना संभव ना हो तो देशहित में यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लेना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है। इसलिए, देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है।


सीजी न्यूज बहाने खोज रही भाजपा रायपुर में भूपेश बोले BJP is looking for excuses Bhupesh said in Raipur भारत जोड़ो यात्रा CG News Bharat Jodo Yatra