चुनावी नवाचार: वॉट्सऐप पर नियमित लगेगी कांग्रेसियों की क्लास, रोजाना भेजेंगे योजनाओं के ब्यौरे, ताकि कर सकें सही बहस और प्रचार

author-image
Harmeet
एडिट
New Update
चुनावी नवाचार: वॉट्सऐप पर नियमित लगेगी कांग्रेसियों की क्लास, रोजाना भेजेंगे योजनाओं के ब्यौरे, ताकि कर सकें सही बहस और प्रचार


Raipur. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चुनावी नवाचार सामने आया है। जिसमें अब हर रोज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जाएंगी। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की तरफ से यह पहल की जा रही है। जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तक सरकार की योजनाओं का सही ब्यौरा पहुंचे और उसका इस्तेमाल कांग्रेस कार्यकर्ता सही बहस के साथ साथ प्रचार प्रसार के लिए करेंगे। छत्तीसगढ़ आईटी सेल ने इसके लिए एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया है। जिसके माध्यम से जानकारियां युवाओं तक पहुंचेंगी।





आई टी सेल ने जारी किया नंबर





छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आई टी सेल ने इसके लिए वॉट्सऐप नंबर जारी कर दिया है। आई सेल के प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने इसकी जानकारी दी है। इस (8827125759)  नंबर कांग्रेस कार्यकर्ता मैसेज करेंगे और लिखेंगे 'जय कांग्रेस'... जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक सरकार की योजनाओं का पूरा ब्यौरा पहुंच जाएगा। इस ब्यौरे में योजना से जुड़े फोटोज और वीडियो भी भेजे जाएंगे।  इसमें विकास कार्यों की सूचनाएं भी शामिल रहने वाली है। इस चुनावी नवाचार के लिए कांग्रेस का उद्देश्य सिर्फ इतना कि कार्यकर्ताओं को सही समय में और सटीक जानकारी मिलती रहे साथ ही योजनाएं जन जन तक पहुंच भी जाएं।




कार्यकर्ताओं कर सके सही बहस और प्रचार





प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आई टी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा से द सूत्र इस विषय पर बातचीत की है। समय-समय पर कार्यकर्ताओं पर सही सूचना पहुंचने के उद्देश्य से वॉट्सऐप नंबर जारी किया गया है। ताकि हमारे कार्यकर्ताओं को वॉट्सऐप के ग्रुप्स के झंझंट में फंसे और उन तक निजी तौर पर जानकारियां पहुंच सकें। कुछ बड़ी घोषणाएं है जिनको कार्यकर्ताओं तक सही समय पर पहुंचाना जरुरी होता क्यों कि हमारे कार्यकर्ता जन जन तक होते हैं उनकों सही जानकारी सही संदेश जनता तक पहुंचाना होता है। इसका एक उद्देश्य यह भी कार्यकर्ता कहीं कहीं बहस करते हैं योजनाओं को लेकर तो उनके पास ये कंटेट के रूप में काम करेगा। 




 


रायपुर न्यूज जयवर्धन बिस्सा छत्तीसगढ़ कांग्रेस आईटी सेल नवाचार छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनावी नवाचार Raipur News छत्तीसगढ़ कांग्रेस न्यूज Jaivardhan Bissa Chhattisgarh Congress IT Cell innovation Chhattisgarh Congress electoral innovation Chhattisgarh Congress News