बिलासपुर में आपस में भिड़ गए कांग्रेसी, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष और युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष के बीच जमकर मारपीट, मामला दर्ज 

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
बिलासपुर में आपस में भिड़ गए कांग्रेसी, मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष और युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष के बीच जमकर मारपीट, मामला दर्ज 


Bilaspur. कांग्रेस नेताओं का आपस में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष  नितेश सिंह ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत से विवाद किया है। मारपीट में  युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अपोला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला श्रीकांत वर्मा मार्ग मेग्नेटो मॉल के पास हुआ है। मारपीट के दौरान वहां भीड़ भी जमा हो गई जिसमें से किसी ने मारपीट का वीडियो बनाया, जो कि अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष  नितेश सिंह ठाकुर और साथियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।




कांग्रेस की बैठक में शामिल होने आए थे नेता



बताया जा रहा है कि दोनों कांग्रेस नेता बैठक में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे,  मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर और युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत बैठक में शामिल होने के बाद निकल गए। जिसके बाद मस्तूरी जनपद के उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत, राजू और सुनील को मैग्नेटो मॉल के पास रोक लिया। मिली जानकारी के अनुसार नितेश सिंह और उसके साथियों ने विश्वजीत पर हमला कर दिया। राजू और सुनील ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस मारपीट में विश्वजीत के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है। जिसका इलाज जारी है।



यह खबर भी पढ़ें...



CM भूपेश का संघ प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना -आपसे उम्मीद कि निष्पक्ष रहें,लेकिन निष्पक्ष दिखने तक का प्रयास नहीं करते, ये क्या है




जमकर विरोध, मामला दर्ज




पूरे घटनाक्रम के बाद युवा कांग्रेस के विश्वजीत के समर्थकों ने सिविल लाइन थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में नितेश सिंह और उनके साथियों पर 341, 294, 506, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है। 





Congress leaders Fight Congress leaders clashed with each other in Bilaspur बिलासपुर न्यूज CM Bhupesh Baghel Bilaspur News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ न्यूज कांग्रेस नेता भिड़े Chhattisgarh News बिलासपुर में आपस में भिड़े कांग्रेस नेता