बिलासपुर में मुर्गे की जान को खतरा, थाने में महिला ने दर्ज कराई शिकायत

author-image
एडिट
New Update
बिलासपुर में मुर्गे की जान को खतरा, थाने में महिला ने दर्ज कराई शिकायत

Bilaspur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस के पास एक अनोखी शिकायत पहुंची है। दरअसल यहां की एक महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि उसके मुर्गे को जान का खतरा है। महिला मुर्गे को घायल अवस्था में लेकर थाने पहुंची थी, वहीं मामला बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 



क्या है पूरा मामला?



रतनपुर में सिलदहा की आदिवासी महिला ने अपने मुर्गे पर जानलेवा हमला होने की शिकायत पुलिस को दी है। जानकी बाई का कहना है कि उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया है। वहीं जानकी बाई ने यह भी बताया कि मुर्गे के नाम पर पहले भी विवाद हो चुका है। तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। रतनपुर के सिल्दहा गांव का पूरा मामला बताया जा रहा है।




थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा ने बताया



थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा का कहना है कि सोमवार देर रात महिला मुर्गे को लेकर थाने पहुंची थी। सुबह इस मामले में जांच करने पुलिस के अधिकारी पहुंचे तो पता चला कि जिसके खिलाफ महिला शिकायत कराने थाना पहुंची थी। वह दंपत्ति करीब 65 साल से ज्यादा उम्र की के हैं। हालही में नया मकान बनाने के कारण दोनों पड़ोसियों में हल्की नोक झोक हुई। जिसके कारण मुर्गे को जान का खतरा बताकर महिला ने झूठी शिकायत दी थी। फिलहाल मामले में समझाइश देकर महिला को चेतावनी भी दी गई है कि दूबारा झूठी शिकायत दर्ज कराने थाने में न पहुंचे। 


बिलासपुर न्यूज मुर्गे को लेकर शिकायत Bilaspur News अनोखी शिकायत मुर्गे की जान को खतरा Chhattisgarh Bilaspur छत्तीसगढ़ न्यूज Bilaspur cock attack deadly attack on cock Chhattisgarh News