छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी से कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा, बूथों तक पहुंचने के लिए जिलों में होगा अधिवेशन

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी से कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा, बूथों तक पहुंचने के लिए जिलों में होगा अधिवेशन

RAIPUR. देश भर में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस हाथ जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। 26 जनवरी से शुरू होने वाली यह यात्रा छत्तीसगढ़ से भी निकलेगी। दरअसल, कांग्रेस का मानना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ के हर विधानसभा तक जाएगी। इसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जाएगा। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा से शुरू होकर बूथों तक जाएगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा और समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।



आम आदमी की आवाज उठा रहे राहुल गांधी



इस यात्रा के बारे में पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गई है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही।



'राहुल की यात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त '



राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नए बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए हैं। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए हैं। यह राहुल गांधी की यात्रा को बड़ी सफलता है।



'फूट डालो-राज करो की नीति पर काम कर रही बीजेपी'



मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते आठ साल से अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर बीजेपी काम कर रही है। जात से जात और धर्म से धर्म को लड़ाने का बार-बार षड़यंत्र किया जा रहा है देश की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित किया जा रहा है। असहमति के अधिकार का हनन किया गया।


Join hands at booths Chhattisgarh Yatra Join hands Chhattisgarh bharat jodo Yatra Rahul Gandhi राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज Bharat Jodo Yatra छत्तीसगढ़ में बूथों पर हाथ जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ में हाथ जोड़ो यात्रा Chhattisgarh News