/sootr/media/post_banners/7916258c8e92635ab08bbcc1fac0a30ec94c88ea7de3f10621120ad73818b5d8.jpeg)
MANENDRAGARH. छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां जंगल में एक तेंदुए ने महिला की जान ले ली है। हालांकि तेंदुआ के महिला को उठाकर ले जाने के दौरान भीड़ ने दौड़ाया तो वह छोड़कर भाग गया, लेकिन तेंदुए के जबड़े में गला फंसा होने के चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसने बाद में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। वहां पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि देने के साथ ही गांव वालों को सजग किया गया है।
शौच के लिए घर के नजदीक गई थी महिला
मनेंद्रगढ़ वनमंडल के तहत आने वाले जनकपुर वन परिक्षेत्र दो में कुंवारी बीट है। यहां के ग्राम सिंगरौली पुरनिहापारा निवासी उमाबाई बैगा मंगलवार (3 जनवरी) की सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गई थी। तभी घर के पास से तेंदुआ उसे उठाकर ले जाने लगा। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने तेंदुआ को दौड़ाया। तब तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग निकला। लेकिन, इस बीच तेंदुआ के जबड़े में फंसे होने के चलते महिला के गले में गंभीर रूप से चोट आ गई थी। इससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़िए...
वन विभाग ने पकड़ने के लिए बनाया है पिंजरा
बताया जा रहा है कि ये वही तेंदुआ है, जो यहां आबादी के आसपास ही विचरण कर रहा है और वन विभाग की उस पर न सिर्फ नजर है, बल्कि उसे पकड़ने के लिए पिंजरा तक बनवा लिया गया है। वहीं उसके पकड़ में आने से पहले ही उसने एक जान ले ली।
तेंदुआ के हमले से जिले में तीसरी मौत
मनेंद्रगढ़ वनमंडल में तेंदुआ की पुष्टि पहले से ही होती रही है। लेकिन, उनके आक्रामक होने और इंसानी आबादी की ओर प्रवेश अब होने लगा है। वहीं ये पहला हमला या मौत नहीं है। इससे पहले भी तेंदुआ ने दो लोगों की जान ले ली थी। अब ये तीसरी घटना सामने आई है।