प्रेस कॉन्फ्रेंस और घेराव के बाद विधायक ने रोकी ED अधिकारियों की गाड़ी, प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर तक पहुंचे कांग्रेसी

author-image
एडिट
New Update
प्रेस कॉन्फ्रेंस और घेराव के बाद विधायक ने रोकी ED अधिकारियों की गाड़ी, प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर तक पहुंचे कांग्रेसी

शिवम दुबे, Raipur. सोमवार (20 फरवरी) को ED को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जमकर बवाल किया है। सुबह बयानबाजी के बाद शाम को घेराव और अब ED अधिकारियों की गाड़ी रोकने का मामला सामने आया है। दरअसल बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह के यहां रेड सुबह तड़के पड़ी और शाम तक ED ने जांच खत्म कर प्रवक्ता को बयान दर्ज करवाने का हवाला देते हुए घर से ले जाने लगी। इसी दौरान कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय आर पी सिंह के घर के बाहर मौजूद रहे। विधायक ने ED अधिकारियों की गाड़ी रोक दी। इस दौरान वहां ED के अधिकारियों और विकास उपाध्याय के बीच बहस भी देखने को मिली है। 







क्या है पूरा मामला?





सुबह से ही ED की टीम कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और निगम मंडल के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल , विनोद तिवारी, विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय के घर पर जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान ही कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के घर पर भी रेड पड़ी जो कि शाम तक खत्म हो गई। इसके बाद ED कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह को बयान दर्ज करवाने के नाम से दफ्तर ले जाने के लिए निकली। लेकिन विधायक विकास उपाध्याय ने वह गाड़ी घर के बाहर ही रोक दी। इसके बाद अधिकारी और विकास उपाध्याय के बीच बहस हुई। बताया जा रहा है कि विकास उपाध्याय आर पी सिंह को लेजाने के खिलाफ रहे। विकास उपाध्याय कहते हुए नजर आए कि वह आरपी सिंह को अकेले लेजाने नहीं देंगे। कुछ देर बाद विकास उपाध्याय आरपी सिंह को ले जाने इस शर्त पर मान गए कि वह पीछे आरहे हैं।







बाद में ED के दफ्तर भी पहुंचे विधायक





इतना सब कुछ होने के बाद भी विधायक विकास उपाध्याय नहीं माने और ED अधिकारियों की गाड़ी के पीछे पीछे ED के दफ्तर तक पहुंच गए। वहां भी विधायक विकास उपाध्याय और ED के अधिकारियों के बीच बहस देखने को मिली। विकास उपाध्याय कहते हुए नजर आए की वहां से सिर्फ 1 घंटे के लिए बोलकर कि बयान दर्ज करना है, दफ्तर लेकर आए हैं। अब आप लोग कह रहे हैं की कल भी हो सकता है.. परसों भी हो सकता है।



Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ समाचार Raipur ED Raids छत्तीसगढ़ ईडी के छापे CG ED raids Congress ED raids mla vikas upadhyay विधायक विकास उपाध्याय कांग्रेस ईडी के छापे सीएम भूपेश बघेल ईडी पर बोले