सूरजपुर में बीजेपी नेता पर हमला, अनुराग सिंहदेव बोले-  जो खूनी खेल बस्तर में चल रहा है, वही अब सरगुजा में शुरू

author-image
एडिट
New Update
सूरजपुर में बीजेपी नेता पर हमला, अनुराग सिंहदेव बोले-  जो खूनी खेल बस्तर में चल रहा है, वही अब सरगुजा में शुरू

Surajpur. सूरजपुर के भैयाथान में बीजेपी नेताओं पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है। हमले के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भैयाथान थाना का घेराव भी किया है। बताया जा रहा है कि भैयाथान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह भटगांव में बीजेपी किसान आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। वहीं हमले के बाद अमन प्रताप सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले को लेकर अब बीजेपी छत्तीसगढ़ सरकार को घेरते दिखाई दे रही है। बीजेपी का कहना है कि जो खूनी खेल बस्तर में चल रहा है, वही अब सरगुजा में शुरू हो गया। सरकार ने टार्गेट किलिंग का ठेका माफिया को दिया है।




पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना 



बीजेपी प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने पूरे मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है। सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार ने बस्तर में बीजेपी नेताओं की टारगेट किलिंग के साथ अब सरगुजा में भी भाजपा नेताओं पर प्राणघातक हमले का ठेका माफिया को दे दिया है। अनुराग सिंहदेव घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि जिस तरह से अमन और अन्य 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया वो बेहद शातिराना था। बाइक से जा रहे इनलोगों पर पहले तो रेत माफियाओं ने स्कार्पियो चढ़ाने की कोशिश की। जब वो गिर गए तो रॉड लाठियों से उन्हें बेरहमी से पीटा गया है। रेत माफियाओं की गाड़ियों को प्रशासनिक संरक्षण में रेत परिवहन तो खुले आम इस सरकार में हो रहा है लेकिन आपत्ति करने वाले बीजेपी नेताओं को जान से मारने की कोशिश अब यह सिद्ध करने के पर्याप्त है कि माफियाओ को कांग्रेस सरकार में किस हद तक छूट दी गई है।




'विधायक अपने ही मंत्री से जान का खतरा बताते हैं'



बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस वह षड्यंत्रकारी पार्टी है, जिसके विधायक अपने ही मंत्री से जान का खतरा बताते हैं। यह पार्टी राजनीतिक जीत के लिए घिनौनी से घिनौनी साजिश रच सकती है। इसका प्रमाण है कि अब तक जो खूनी खेल बस्तर में चल रहा है, वही अब सरगुजा में शुरू हो गया है। भाजपा जनता के सहयोग से इस साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने तैयार है।


रायपुर न्यूज भाजपा अनुराग सिंहदेव Raipur News भाजपा नेता पर हमला छत्तीसगढ़ सूरजपुर भाजपा नेता पर हमला छत्तीसगढ़ न्यूज BJP Anurag Singhdev BJP leader Attacked Chhattisgarh Surajpur BJP leader Attacked Chhattisgarh News
Advertisment