छत्तीसगढ़ के दो ग्राम पंचायतों ने रोशन किया प्रदेश का नाम, सरगुजा के नागम -धमतरी के सांकरा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

author-image
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ के दो ग्राम पंचायतों ने रोशन किया प्रदेश का नाम, सरगुजा के नागम -धमतरी के सांकरा ग्राम पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार




Raipur. छत्तीसगढ़ की दो ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला है। यह पुरुस्कार सरगुजा और धमतरी जिले की ग्राम पंचायत को दिया गया है। दरअसल नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कारै वितरण किए जा रहे हैं। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की है। इसमें पूरे देश से लगभग ढाई लाख ग्राम पंचायतों को पीछे छोड़ते हुए छत्तीसगढ़ की दो ग्राम पंचायत सरगुजा जिले की नागम ग्राम पंचायत और धमतरी जिले की सांकरा ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया गया है। इसकी जानकारी चीफ मिनिस्टर ऑफिट छत्तीसगढ़ के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से दी गई है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऑफिस के ऑफिसियल ट्विटल से बधाई दी गई और लिखा गया है कि राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित हुए प्रदेश के दो पंचायत... सुरगुजा जिले के नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन के लिए और धमतरी जिले के सांकरा ग्राम पंचायत को स्वस्थ पंचायत थीम के लिए किया गया सम्मानित। पुरस्कार के साथ ही इन ग्राम पंचायतों को प्रदान की गई 50-50 लाख रुपये की राशि। छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल जिन्हें मिले एक से अधिक पुरस्कार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।





— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 24, 2023








पूरे देश में 43 ग्राम पंचायतों को विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कामों के लिए पुरस्कार दिए गए हैं। ग्राम पंचायत नागम के सरपंच भंडारी राम पैकरा और ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच शशि ध्रुव ने केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास गिरिराज सिंह के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते और केन्द्रीय राज्य मंत्री पंचायत राज कपिल मोरेश्वर पाटिल भी मौजूद रहे है।


Dhamtari Sankara Gram Panchayat Chhhattisgarh News Surguja Nagam Gram Panchayat two gram panchayat win National aword CM Bhupesh Baghel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दो ग्राम पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार छत्तीसगढ़ न्यूज धमतरी सांकरा ग्राम पंचायत सरगुजा नगर ग्राम पंचायत
Advertisment