भाजपा की हुंकार रैली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हमला, स्मृति ईरानी को भी लिया निशाने पर, बोले-पहले यूपी देखें

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
भाजपा की हुंकार रैली पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हमला, स्मृति ईरानी को भी लिया निशाने पर, बोले-पहले यूपी देखें

RAIPUR. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की हुंकार रैली पर बड़ा हमला किया है और इसमें शामिल हुई स्मृति ईरानी पर भी उन्होंने निशाना साधा है। बिलासपुर में भाजपा एक बड़ी महतारी हुंकार रैली का आयोजन कर रही है, इसे लेकर सीएम ने कहा है कि सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को रमन सिंह से सवाल पूछना चाहिए कि आंख फोड़वा, नसबंदी और गर्भाशय कांड का क्या हुआ? सीएम ने यह भी कहा कि अगर महिला अपराध की तुलना उत्तर प्रदेश से करें। जहां अपराधिक मामलों की संख्या ज्यादा है। वहां अपराधियों को बचाने का काम होता है और हमारे यहां सरकार एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करती है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने स्मृति ईरानी को लेकर कहा कि आखिर उन्हें बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ की ट्रेनें लगातार बंद क्यों की जा रही है, जबकि ट्रेनों में सबसे अधिक महिलाएं सफर करती हैं।



जगह-जगह पोस्टर लगाए



बता दें कि बिलासपुर में भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गांधी चौक से शामिल हुईं। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव रैली का नेतृत्व करते नजर आए। भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व CM डॉ रमन सिंह भी पहुंचे हुए हैं। रमन सिंह ने कहा है कि भाजपा का आंदोलन राज्य सरकार के खिलाफ है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार आतंक बढ़ा हुआ है और सरकार के खिलाफ जबरदस्त जनआक्रोश है। इसके पहले आज सुबह महतारी हुंकार रैली के ठीक पहले बिलासपुर में पोस्टर वॉर भी देखा गया। कांग्रेस शहर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दौरे के विरोध में जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। इसमें स्मृति ईरानी गो बैक और महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस केंद्रीय मंत्री का विरोध जता रही है। दरअसल महतारी हुंकार रैली को सफल बनाने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आंदोलन में शामिल हुईं हैं। जिस पर कांग्रेसी आज विरोध में केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने शहर में जगह-जगह स्मृति ईरानी गो बैक और महंगाई जैसे मुद्दे को लेकर विरोध में पोस्टर लगा दिए हैं। इस पोस्टर वॉर से एक बार फिर से शहर की सियासत गरमा गई है। ​बहरहाल ताजा जानकारी मिलने तक भाजपा की रैली में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं हैं।


Mahatari Hunkar rally in Bilaspur BJP rally in Bilaspur Bilaspur News महतारी हुंकार रैली में स्मृति ईरानी बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली Chhattisgarh News बीजेपी की बिलासपुर में रैली Smriti Irani attent Mahatari Hunkar rally