रायपुर में लामबंद हुए AIIMS के सफाई कर्मचारी, सड़क पर उतर कर के नारेबाजी, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
रायपुर में लामबंद हुए AIIMS के सफाई कर्मचारी, सड़क पर उतर कर के नारेबाजी, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल

शिवम दुबे, RAIPUR. आज सुबह-सुबह राजधानी रायपुर के AIIMS में हाउसकीपर और सफाई कर्मचारी लामबंद हो गए हैं करीबन 200 से ज्यादा कर्मचारी AIIMS  के गेट नंबर 4 के सामने धरना दे रहे हैं। एमजे सोलंकी कंपनी के यह कर्मचारी कंपनी और AIIMS दोनों से नाराज हैं। अपनी नाराजगी को ज्यादा प्रभावी तरीके से सामने लाने के लिए सभी कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिए हैं। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। यह सभी कर्मचारी अलग-अलग विभागों में अपनी सेवाएं देते हैं।



इन कर्मचारियों की क्या है मांग?



AIIMS के गेट नंबर 4 के सामने कर्मचारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अपनी मांग भी बता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हमारी अलग अलग 10 मांग है जिसको लेकर आज हम हड़ताल कर रहे हैं। वही एम्स आउटसोर्सिंग एंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष भी इस प्रदर्शन में शामिल है एससी भट्टाचार्य का कहना है कि पिछले दिनों लगातार कंपनी से कई बार अपनी मांगों को रखा गया। लेकिन उस तक हमारी आवाज नहीं पहुंच पा रही है इसलिए हमें आज कदम उठाना पड़ा।




  • यह भी पढ़ें 


  • रायपुर में आज शाम से 2 दिनों तक बंद रहेंगी बिजली कंपनी की ऑनलाइन सेवाएं, जानिए वजह?



  • 10 से ज्यादा कर्मचारियों को बिना नोटिस के निकाला गया



    वही ऐम्स आउटसोर्सिंग एंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष एससी भट्टाचार्य का कहना है कि हाउसकीपिंग कंपनी के मैनेजर मानसिंह परमार है। परमार ने अलग-अलग विभागों में सफाई कर्मचारी टेक्नीशियन जैसे कई लोगों को परेशान करता है। बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाल देता है। पिछले कुछ दिनों में 10 से ज्यादा लोगों को मानसिंह परमार ने ऐसे ही निकाल दिया।



    कर्मचारियों की अन्य मांगे



    ऐम्स आउटसोर्सिंग एंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष भट्टाचार्य ने प्रदर्शन में बैठे लोगों की मांगे भी बताई हैं। जिनमें श्रम कानून के लागू होने की बात कही है। भट्टाचार्य का कहना है की एम्स में इन दिनों श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। AIIMS को इन कर्मचारियों को श्रम कानून इपीएफ बोनस न्यूनतम मजदूरी कानून का पालन करना चाहिए।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगे और उग्र आंदोलन करेंगे। 


    रायपुर न्यूज़ strike for demands shouting slogans on the road AIIMS sweepers mobilized रायपुर एम्स Raipur News मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल Raipur AIIMS सड़क पर उतर कर के नारेबाजी लामबंद हुए AIIMS के सफाई कर्मचारी