13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, बस्तर में महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

author-image
एडिट
New Update
13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी, बस्तर में महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित, तैयारियों में जुटी कांग्रेस




Raipur. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बस्तर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके लिए कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। दरअसल प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया था। जिसके बाद प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा तय हो गया है। बस्तर में प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा रहने वाला है। गांधी के परिवार से राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब बस्तर की जनता को प्रियंका गांधी संबोधित करने वाली हैं।




मंत्री कवासी लखमा ने ली अहम बैठक 



कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने बैठक की है। मंत्री लखमा ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में दौरे को लेकर बैठक में शामिल हुए हैं। इस दौरान संसदीय सचिव, विधायक, जिला पदाधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।





मोदी सरकार की खामियों को गिनाएंगी प्रियंका



अपने बस्तर दौरे में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी राहुल गांधी मसले को घर-घर पहुंचाने का काम कर रही हैं। वहीं बस्तर दौरे के दौरान महिलाओं को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी साथ ही मोदी सरकार की खामियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। बता दें कि राहुल गांधी सदस्यता रद्द होने के बाद प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर बरसने का कोई मौंका नहीं छोड़ रही है। ऐसे में बस्तर में प्रियंका गांधी केंद्र सरकार को लेकर क्या कुछ बयान देती हैं यह देखने वाली बात होगी।




सीएम भूपेश बघेल ने दिया न्यौता 



प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी थी, सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को रायपुर एयरपोर्ट में कहा कि कर्नाटक से लौटने के दौरान प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया गया है। मैंने कहा उधर से लौट ही रहे हैं तो महिलाओं का सम्मेलन बस्तर में हो रहा है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, मितानीन जुट रही हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं चाह रही हैं कि हम बड़ा सम्मेलन करें। बस्तर में मातृशक्ति का एक सम्मेलन होगा तो मैंने प्रियंका गांधी को निमंत्रण दिया है कि बस्तर आइए।






 


Priyanka Gandhi Chhattisgarh jagadalpur News जगदलपुर न्यूज priyanka Gandhi in bastar Priyanka Gandhi Tour of chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रियंका गांधी बस्तर में Chhattisgarh News